आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में देश के 70,126 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को यह नियुक्ति पत्र दिया। देश में बेरोजगार युवाओं की संख्या काफी अधिक है। शिक्षा और कौशल होने के बाद भी कई युवाओं को देश में नौकरी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इन योग्य युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं पर काम कर रही है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने रोजगार मेला शुरू किया है। रोजगार मेले के जरिए सरकार सभी नियोजकों और कर्मचारियों को एक ही मंच पर बुला रही है। ऐसे में देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में भारत सरकार का रोजगार मेला एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस मेले में देश की सर्वोच्च कंपनियां भाग ले रही हैं। रोजगार मेले की खास बात यह होती है कि यहां पर कुछ कंपनियां युवाओं को ऑन स्पॉट नौकरियां प्रदान कर देती हैं। ऐसे मे इच्छुक बेरोजगार युवा इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
Rojgar Mela: क्या है मोदी सरकार की रोजगार मेला योजना? बेरोजगार हैं तो ऐसे करें आवेदन, आपको भी मिलेगी नौकरी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन