{"_id":"69b1097475f42548880ccb4b","slug":"right-way-to-clean-the-mobile-charger-at-home-mobile-ka-charger-kaise-saaf-karen-2026-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Charger Cleaning Tips: क्या किसी चार्जर को गीले कपड़े से साफ किया जा सकता है? जानें ऐसा करने पर क्या होगा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Charger Cleaning Tips: क्या किसी चार्जर को गीले कपड़े से साफ किया जा सकता है? जानें ऐसा करने पर क्या होगा
Wed, 11 Mar 2026 02:48 PM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:48 PM IST
सार
Right Way To Clean The Mobile Charger: मोबाइल का चार्जर इस्तेमाल करते-करते अक्सर गंदा हो जाता है, जिसे अक्सर लोग गीले कपड़े से पोछ देते हैं। क्या ऐसा करना चाहिए? यहां हम इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
चार्जर साफ करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How To Clean Mobile Charger: जिस तरह से मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन है, उसके साथ-साथ चार्जर और केबल भी रोजाना इस्तेमाल होते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर ये गंदे हो जाते हैं और उनमें धूल, मिट्टी या हाथों की गंदगी जम जाती है।
चार्जर साफ करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले चार्जर को प्लग से हटा दें
चार्जर और केबल को साफ करने से पहले हमेशा बिजली से हटा दें। प्लग लगा हुआ चार्जर साफ करना खतरनाक हो सकता है और शॉर्ट सर्किट या झटका लगने का जोखिम बढ़ा देता है।
चार्जर और केबल को साफ करने से पहले हमेशा बिजली से हटा दें। प्लग लगा हुआ चार्जर साफ करना खतरनाक हो सकता है और शॉर्ट सर्किट या झटका लगने का जोखिम बढ़ा देता है।
चार्जर साफ करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
चार्जर इस्तेमाल करने के लिए कैसा कपड़ा इस्तेमाल करें?
धूल और मिट्टी हटाने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका है सूखे कपड़े या माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल। यह चार्जर की सतह को खरोंच नहीं करता और हल्के से पोछने पर धूल आसानी से हट जाती है।
धूल और मिट्टी हटाने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका है सूखे कपड़े या माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल। यह चार्जर की सतह को खरोंच नहीं करता और हल्के से पोछने पर धूल आसानी से हट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार्जर साफ करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe stock
सफाई के लिए हल्का एल्कोहल इस्तेमाल करें?
अगर चार्जर पर गहरी गंदगी या दाग हैं, तो 70% आइसोप्रोपिल अल्कोहल का इस्तेमाल करें। इसको एक कागज़ या मुलायम कपड़े पर थोड़ी मात्रा लगाकर हल्के हाथ से चार्जर और केबल को पोछें। ध्यान दें कि एल्कोहल सीधे इलेक्ट्रॉनिक हिस्से में न जाए।
अगर चार्जर पर गहरी गंदगी या दाग हैं, तो 70% आइसोप्रोपिल अल्कोहल का इस्तेमाल करें। इसको एक कागज़ या मुलायम कपड़े पर थोड़ी मात्रा लगाकर हल्के हाथ से चार्जर और केबल को पोछें। ध्यान दें कि एल्कोहल सीधे इलेक्ट्रॉनिक हिस्से में न जाए।
विज्ञापन
चार्जर साफ करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
सॉकेट और कनेक्टर को कैसे साफ करें?
चार्जर के कनेक्टर और सॉकेट में अक्सर धूल जम जाती है, जिससे चार्जिंग धीमी या रुक-रुक कर होती है। टूथपिक या सॉफ्ट ब्रश की मदद से इसे सावधानी से साफ करें। तेज़ दबाव न डालें, ताकि पिन या तारों को नुकसान न पहुंचे।