फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAN Card में नाम, पता या मोबाइल नंबर में है गलती? तो घर बैठे ऐसे करें ठीक

Mon, 07 Sep 2026 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 07 Sep 2026 05:04 PM IST
सार

अगर आपको भी अपने पैन कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर या एड्रेस जैसी चीजों को अपडेट करवाना है? तो आप इसके लिए CR-01 फॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to update name address and mobile number in your pan card mein details kaise update karein
पैन कार्ड में करेक्शन कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

पैन कार्ड आज कई जरूरी वित्तीय, सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में पैन कार्ड पर दर्ज नाम, पता या मोबाइल नंबर में छोटी सी गलती भी आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकती है।



अगर आपके पैन कार्ड की जानकारी पुरानी हो गई है या उसमें किसी तरह का सुधार करना है, तो इसके लिए नया पैन बनवाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके जरूरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे पैन कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं...

how to update name address and mobile number in your pan card mein details kaise update karein
पैन कार्ड में करेक्शन कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

पैन कार्ड की जानकारी कहां से अपडेट होगी?

  • पैन कार्ड में करेक्शन यानी बदलाव के लिए मान्य पैन सेवा देने वाली वेबसाइट जैसे- प्रोटियन ई-गव या यूटीआईआईटीएसएल की मदद ले सकते हैं
  • इस पोर्टल पर जाकर ‘Change or Correction in PAN Data’ का विकल्प चुनना है
  • फिर पैन कार्ड नंबर समेत मांगी गई दूसरी जानकारी भरनी होगी और जिस विवरण में बदलाव चाहिए, उससे संबंधित विकल्प को चुनें और फिर नई जानकारी भरें
how to update name address and mobile number in your pan card mein details kaise update karein
पैन कार्ड में करेक्शन कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर जरूरत हो तो बदलाव से जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने होंगे
  • फिर आवेदन के दौरान दिखाई गई फीस का पेमेंट करके फॉर्म जमा करना होता है
  • ध्यान रहे कि आवेदन की रसीद की जानकारी संभालकर रखें
  • इस बात को भी जान लें कि प्रोटियन के प्रोसेस में आवेदन शुरू करने से पहले एक टोकन नंबर भी मिलता है, जो आपकी ईमेल आईडी पर भेजा जाता है
  • आवेदन बाद में पूरा करना हो तो इसी टोकन नंबर की जरूरत पड़ सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to update name address and mobile number in your pan card mein details kaise update karein
पैन कार्ड में करेक्शन कैसे करवाएं? - फोटो : अमर उजाला

नाम में गलती है तो क्या करें?

  • अगर पैन कार्ड पर नाम गलत दर्ज है या उसमें सुधार कराना है, तो आवेदन में नाम से संबंधित विकल्प चुनकर सही जानकारी भरनी होगी
  • बदलाव किस तरह का है, इसके आधार पर पहचान या अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं
  • इसलिए आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देख लें
विज्ञापन
how to update name address and mobile number in your pan card mein details kaise update karein
पैन कार्ड में करेक्शन कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल नंबर कैसे बदले?

  • पैन से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन के संपर्क विवरण वाले हिस्से में नया नंबर दर्ज करना होगा
  • नंबर भरते समय खास सावधानी रखें, क्योंकि आवेदन और अपडेट से जुड़ी जानकारी इसी संपर्क माध्यम पर प्राप्त हो सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed