फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें: ड्राइविंग लाइसेंस हो गया है एक्सपायर, तो चालान से बचने के लिए घर बैठे ऐसे करवा सकते हैं रिन्यू

Thu, 09 Feb 2023 01:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Feb 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
Renew Expired Driving License from Home to Avoid Challan
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने का क्या है तरीका? - फोटो : Istock

DL Renew Process: आज के दौर में लोग अपने वाहन से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। स्कूल-कॉलेज हो या फिर दफ्तर जाना हो या कहीं लंबी यात्रा पर जाना हो आदि। अपने वाहन में अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप यातायात के सभी नियमों का पालन करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका चालान कट सकता है। इसके अलावा एक और स्थिति में चालान कट सकता है और वो ये है कि जब आपके पास एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस हो। दरअसल, लोग ध्यान नहीं रख पाते हैं कि उनका डीएल कब एक्सपायर हो रहा है। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है, तो आपको चिंता करने या परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे ही रिन्यू करवा सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Renew Expired Driving License from Home to Avoid Challan
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने का क्या है तरीका? - फोटो : istock

एक्सपायर डीएल को ऐसे करवा सकते हैं रिन्यू:-

स्टेप 1

  • अगर आपका भी ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है, तो आप इसे रिन्यू करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट Parivahan.gov.in पर जाना होगा
Renew Expired Driving License from Home to Avoid Challan
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने का क्या है तरीका? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां कई ऑप्शन नजर आएंगे
  • पर आपको इसमें से 'लाइसेंस रिन्यू' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपके सामने एक आवेदन पत्र आएगा, जिसे आपको भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Renew Expired Driving License from Home to Avoid Challan
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने का क्या है तरीका? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इस फॉर्म में आपको नाम, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और मोबाइल नंबर जैसी अन्य जानकारियां भरनी है
  • अब आपको यहां पर मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं
  • आपको यहां पर अपना एड्रेस प्रूफ, सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और अपने डिजिटली साइन भी यहां अपलोड करने हैं
विज्ञापन
Renew Expired Driving License from Home to Avoid Challan
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने का क्या है तरीका? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद जब आपके सारे दस्तावेज अपलोड हो जाए, तो फिर आपको इसकी फीस भरनी है
  • ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए आप निर्धारित फीस को ऑनलाइन मोड से भर सकते हैं
  • ऐसा करने के बाद आपका डीएल रिन्यू हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed