फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे करें आवेदन और क्या मिलेंगे लाभ? अप्लाई करने से पहले जानें

Wed, 02 Jul 2025 12:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:07 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Se Kaise Jude: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपका उन 18 पारंपरिक व्यापारों की सूची में होना जरूरी है, जो इस योजना के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
registration process and benefits list of pm vishwakarma yojana se kaise jude
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें हों ये दोनों ही मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाओं का संचालन करते हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।

दरअसल, इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और इस योजना को भारत सरकार चलाती है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं या आगे जुड़ते हैं तो आप कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं और आपको बतौर लाभार्थी क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स आप इस बारे में जान सकते हैं...

registration process and benefits list of pm vishwakarma yojana se kaise jude
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

ऑनलाइन तरीका ये है

  • अगर आपको योजना में ऑनलाइन आवेदन करना है तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं। यहां पर आपको लॉगिन वाले सेक्शन में जाना होता है और यहां से आप लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
registration process and benefits list of pm vishwakarma yojana se kaise jude
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपकी पात्रता चेक करता है। फिर पात्र पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
registration process and benefits list of pm vishwakarma yojana se kaise jude
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना में क्या लाभ मिलते हैं?

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जो आपको आपके काम में बेहतर बनाने के लिए दी जाती है। इस प्रशिक्षण के दौरान आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी देने का प्रावधान है
विज्ञापन
registration process and benefits list of pm vishwakarma yojana se kaise jude
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना से जुड़ने के बाद आपको लोन की सुविधा भी मिलती है और ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है
  • इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और फिर इस लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed