फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RBI Repo Rate Hike: आरबीआई ने की Repo Rate की दरों में बढ़ोतरी, जानिए क्या होगा इसका आपकी ईएमआई पर असर

Fri, 05 Aug 2022 05:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
RBI Repo Rate Hiked Know What will Be Impact on Home Loan EMI Know More in Hindi
Why RBI Hike Repo Rate During High Infaltion - फोटो : Istock

RBI Repo Rate Hiked: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में रेपो रेट की दरों में आधा प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। आरबीआई के इस फैसले के बाद आने वाले समय में कर्ज की दरों में भी बढ़ोतरी होना तय है। रेपो रेट में वृद्धि होने के बाद अब नई दरें 5.40 प्रतिशत हो गई हैं। आरबीआई के इस कदम का सीधा असर बैंक के ग्राहकों पर होगा। इस फैसले के बाद लोन की ईएमआई की दरों में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं इससे पहले आरबीआई ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट की दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

क्या होता है रेपो रेट

रेपो रेट से तात्पर्य उन दरों से है, जिस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, बैंकों को कर्ज देता है। बैंकों को कर्ज के रूप में जो ये राशि मिलती है। उससे वह अपने ग्राहकों को लोन ऑफर करते हैं। आरबीआई जब भी रेपो रेट को बढ़ाता है। उस दौरान ग्राहकों को मिलने वाले कर्ज की दरें भी महंगी हो जाती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आरबीआई द्वारा दोबारा बढ़ाई गई रेपो रेट की दरों का आपके लोन की ईएमआई पर क्या असर होगा?

RBI Repo Rate Hiked Know What will Be Impact on Home Loan EMI Know More in Hindi
Why RBI Hike Repo Rate During High Inflation - फोटो : Istock

आरबीआई ने रेपो रेट की दरों में बढ़ोतरी मुद्रा के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए किया है। रेपो रेट बढ़ने की वजह से बैंक महंगी दरों पर रिजर्व बैंक से लोन लेंगे। इस कारण बैंकों द्वारा ग्राहकों के लिए महंगी दरों पर लोन को जारी किया जाएगा।

RBI Repo Rate Hiked Know What will Be Impact on Home Loan EMI Know More in Hindi
RBI Repo Rate Hiked - फोटो : Istock

इसका सीधा असर लोन की ईएमआई पर पड़ेगा। पहले के मुकाबले ग्राहकों को अधिक मात्रा में ईएमआई को चुकाना होगा। अगर आपने फिक्स्ड रेट पर लोन को लिया है। ऐसे में आरबीआई के इस फैसले के बाद आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
RBI Repo Rate Hiked Know What will Be Impact on Home Loan EMI Know More in Hindi
RBI Repo Rate Hiked - फोटो : Istock

वहीं अगर आपने वेरिएबल्स रेट की दरों पर लोन लिया है। ऐसे में आपको आरबीआई के इस फैसले के बाद रिव्यू की जरूरत पड़ सकती है।

विज्ञापन
RBI Repo Rate Hiked Know What will Be Impact on Home Loan EMI Know More in Hindi
RBI Repo Rate Hiked - फोटो : Istock

फिक्स्ड रेट पर लिए गए लोन पर आगे होने वाले उतार-चढ़ाव का असर ब्याज दरों पर नहीं होता है। वहीं वेरिएबल्स रेट, प्रमुख दरों में बदलाव के साथ बदलते रहते हैं। रिजर्व बैंक द्वारा ये संकेत दिया गया है कि अगर आने वाले वक्तों में भी महंगाई नियंत्रित नहीं हुई, तो रेपो रेट को दोबारा बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में आने वाले वक्तों में लोन और भी ज्यादा महंगे हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed