e-Shram Card: राज्य और केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। मुफ्त व सस्ता राशन, बीमा कवर, शिक्षा, रोजगार जैसी कई अन्य तरह की योजनाएं मौजूदा समय में देश में चल रही हैं। ऐसी ही एक योजना ई-श्रम कार्ड योजना भी है, जिसे सरकार द्वारा उन लोगों के लिए चलाया जाता है जो लोग असंगठित श्रेत्र में काम करते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र कामगारों को हर महीने 500 रुपये की किस्त दिए जाने का प्रावधान है। अब तक इस योजना से काफी संख्या में कामगार जुड़े हैं और इसका लाभ भी ले रहे हैं। लेकिन इस योजना से जुड़े कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी कुछ गलतियों के कारण उनको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किन गलतियों के कारण पैसे अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62ecc8d2bee8972ecc766567","slug":"e-shram-card-status-check-how-to-check-2nd-installment-payment-status-see-full-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card Alert: अगर आप भी हैं इस लिस्ट में, तो अटक सकते हैं किस्त के पैसे, यहां चेक करें पूरी सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card Alert: अगर आप भी हैं इस लिस्ट में, तो अटक सकते हैं किस्त के पैसे, यहां चेक करें पूरी सूची
Fri, 05 Aug 2022 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 Aug 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
e-Shram Card: किन लोगों के अटक सकते हैं ई-श्रम कार्ड के किस्त के पैसे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
e-Shram Card: किन लोगों के अटक सकते हैं ई-श्रम कार्ड के किस्त के पैसे
- फोटो : istock
किन लोगों के अटक सकते हैं किस्त के पैसे?
पहले ये लोग
- अगर आप ई-श्रम कार्ड योजना के अलावा भी किसी अन्य योजना का लाभ ले रहे हैं और वो ऐसी योजना है जिसका संचालन श्रम मंत्रालय कर रहा है। तो ऐसी स्थिति में आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं, और आपका आवेदन तक रद्द हो सकता है।
e-Shram Card: किन लोगों के अटक सकते हैं ई-श्रम कार्ड के किस्त के पैसे
- फोटो : istock
दूसरे ये लोग
- ऐसे लोगों के किस्त के पैसे भी अटक सकते हैं, जिन्होंने आवेदन के समय गलत दस्तावेज अपलोड किए हैं या फिर दस्तावेज अपलोड ही नहीं किए हैं। अगर आपका कोई दस्तावेज छूट जाता है या फिर गलत अपलोड हो जाता है। तो ऐसी स्थिति में आपको संबंधित कार्यालय में संपर्क करके इसे ठीक करवाना चाहिए, वरना आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
e-Shram Card: किन लोगों के अटक सकते हैं ई-श्रम कार्ड के किस्त के पैसे
- फोटो : istock
तीसरे ये लोग
- अगर आप किसी तरह से ई-श्रम कार्ड बनवा लेते हैं, लेकिन आप पहले से पेंशनभोगी हैं। तो ऐसी स्थिति में न सिर्फ आपके किस्त के पैसे रूक सकते हैं बल्कि, आपका आवेदन भी रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
e-Shram Card: किन लोगों के अटक सकते हैं ई-श्रम कार्ड के किस्त के पैसे
- फोटो : istock
चौथे ये लोग
- अगर आप ये दावा करते हैं कि आपने ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन आपका ये पंजीकरण किसी फर्जी वेबसाइट के जरिए हुआ है। तो ऐसी स्थिति में आपका आवेदन रद्द मानते हुए आपको किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा।