Rules For Ration Card: शायद आप किसी न किसी सरकरी योजना से जुड़े हों, क्योंकि एक तरफ राज्य सरकारें तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में भी कई तरह की योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। उदाहरण के लिए राशन कार्ड को ले लीजिए। इसका लाभ कई परिवार ले रहे हैं, जिसके तहत सस्ता व मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है। पर कई बार परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से किन्हीं कारणओं की वजह से कट जाता है, जिसके कारण लोग परेशान होने लगते हैं क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि इस कटे हुए नाम को दोबारा कैसे राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका सरल तरीका क्या है। आगे राशन कार्डधारक इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"653bad145df5bb464e02e7bb","slug":"ration-card-how-to-get-your-name-added-again-if-your-name-is-removed-from-the-ration-card-2023-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card: राशन कार्ड से नाम कटने पर न हों परेशान, जानें जुड़वाने का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card: राशन कार्ड से नाम कटने पर न हों परेशान, जानें जुड़वाने का तरीका
Fri, 27 Oct 2023 06:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड से नाम कटने पर जुड़वाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड से नाम कटने पर जुड़वाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं कहीं नाम तो नहीं कट गया राशन कार्ड से:-
स्टेप 1
- समय-समय पर राशन कार्ड की सूची को अपडेट किया जाता है, ऐसे में अगर आपका नाम कट गया है तो कई बार इसकी जानकारी आपका राशन डीलर दे देता है
- पर अगर आपको इस बारे में नहीं पता, तो चेक करने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx पर जा सकते हैं
राशन कार्ड से नाम कटने पर जुड़वाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'राशन कार्ड' वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
- फिर आपको 'Ration Card Details On State Portals'वाले विकल्प को चुनना है
- इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक का नाम और फिर पंचायत चुननी है
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड से नाम कटने पर जुड़वाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- अब आपको अपनी राशन की दुकान का नाम, दुकानदार का नाम और फिर अपने राशन कार्ड का प्रकार चुनना है
- इसके बाद आपके सामने एक सूची खुलेगी, जिसमें आपको अपना नाम देखना है
- अगर इसमें आपका नाम नहीं है, तो आपका नाम कटने के कारण ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन
राशन कार्ड से नाम कटने पर जुड़वाने का तरीका क्या है?
- फोटो : pixabay
नाम कटने पर ऐसे जुड़वा सकते हैं:-
- अगर राशन कार्ड से नाम कट गया है, तो अपने राशन कार्ड डीलर से मिले या फिर नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाएं
- यहां जाकर दोबारा नाम जुड़वाने वाला फॉर्म भरें और संग संबंधित दस्तावेज की कॉपी लगाएं
- फिर फॉर्म जमा करवा दें, जिसके बाद आपका नाम दोबारा जोड़ दिया जाता है।