फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशन कार्डधारक ध्यान दें: ये है ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख, नहीं करवाने पर हो सकता है ये नुकसान

Mon, 10 Jun 2024 12:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 10 Jun 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Ration Card e-KYC: Ration card holders will have to get e KYC done by 30 June 2024
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Ration Card e-KYC Last Date: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। इनमें किसी योजना में सब्सिडी दी जाती है, किसी योजना में आर्थिक मदद, तो किसी योजना के अंतर्गत कोई सामान दिया जाता है। जैसे- केंद्र सरकार राशन कार्डधारकों को हर महीने मुफ्त में राशन देती है। ऐसे में अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो अब आपको ई-केवाईसी करवानी होगी। दरअसल, विभाग की तरफ से राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया है। तो चलिए जानते हैं ये कैसे होगी और इसकी आखिरी तारीख क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ration Card e-KYC: Ration card holders will have to get e KYC done by 30 June 2024
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock

क्यों करवाई जा रही है ई-केवाईसी?

  • दरअसल, माना जा रहा है कि कई ऐसे राशन कार्डधारक हैं जिनके राशन कार्ड में दिए नामों से किसी सदस्य का विवाह हो चुका है तो किसी सदस्य का निधन हो चुका है। ऐसे में इन लोगों के नाम राशन कार्ड से हटवाने के लिए ई-केवाईसी करवाई जा रही है, ताकि सिर्फ उन लोगों को राशन मिल सके जिनकी ई-केवाईसी होगी।
Ration Card e-KYC: Ration card holders will have to get e KYC done by 30 June 2024
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Istock
  • नियमों के मुताबिक, राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य को ई-केवाईसी करवानी होगी। वहीं, जिन सदस्य की मृत्यु या विवाह आदि हो चुका है उन सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटवाने के लिए उपभोक्ता को पाबंद किया जाएगा। जबकि, जिन लोगों की ई-केवाईसी हो जाएगी उन्हें पहले की तरह ही राशन मिलने लगेगा। अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपको सत्यापित करना विभाग के लिए मुश्किल हो जाएगा और ऐसे में आपका राशन तक अटक सकता है। इसलिए इस काम को समय रहते करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card e-KYC: Ration card holders will have to get e KYC done by 30 June 2024
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock

कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी?

  • अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए सिर्फ अपनी राशन की दुकान पर जाना है यानी जहां से आप सरकारी राशन प्राप्त करते हैं। ध्यान रहे यहां वे सभी सदस्य जाएं जिनका नाम राशन कार्ड में है। इसके बाद आपको पोस मशीन में अपने फिंगर प्रिंट देकर ई-केवाईसी करवा लेनी है। ये बिल्कलु मुफ्त है इसके लिए राशन डीलर को पैसे न दें।
विज्ञापन
Ration Card e-KYC: Ration card holders will have to get e KYC done by 30 June 2024
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock

ये है आखिरी तारीख

  • विभाग द्वारा राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया है। विभाग ने राशन का वितरण करते समय 30 जून 2024 तक सभी राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी करने का लक्ष्य लिया है। इसलिए आप भी 30 जून 2024 तक ई-केवाईसी करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed