फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: इन 10 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, जानें किस रूट के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Wed, 18 Feb 2026 03:24 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Feb 2026 03:24 PM IST
सार

Railway Reduce Fare Of These 10 Train: हाल ही में रेलवे ने 10 सुपरफास्ट ट्रेनों को एक्सप्रेस की श्रेणी में डाल दिया गया है, जिस वजह से इनका किराया काफी कम हो गया है। इस लेख में इन ट्रेनों की लिस्ट दी जा रही है।

विज्ञापन
railway reduce fare of these 10 trains know the list in hindi 10 superfast trains converted to express
इन 10 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट - फोटो : Adobe stock
10 Trains Fare Reduced See List Here: देश में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। खासतौर पर गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने परिवार के साथ ट्रेन से घूमने का प्लान बनाते हैं। इसी बीच इस समर सीजन ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत आई है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने 10 प्रमुख ट्रेनों के किराए में कमी करने का फैसला लिया है।


रेलवे ने यह कदम यात्रियों की बढ़ती शिकायतों और अतिरिक्त सुपरफास्ट चार्ज को लेकर उठाया है। अब इन ट्रेनों का सुपरफास्ट स्टेटस हटा दिया जाएगा, जिससे किराए में स्वत: ही कमी आएगी। 

अभी तक इन ट्रेनों में सुपरफास्ट चार्ज लिया जाता था, अब वे चार्ज से मुक्त हो जाएंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा पर कम खर्च करना पड़ेगा। रेलवे का यह कदम गर्मी में यात्रा करने वालों के लिए राहत लेकर आया है, जिससे वे आराम से और सस्ते में यात्रा कर सकेंगे। ये फैसला किन ट्रेनों को लेकर लागू हुआ है, आइए आपको बताते हैं।
 
railway reduce fare of these 10 trains know the list in hindi 10 superfast trains converted to express
इन 10 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट - फोटो : पीटीआई
सुपरफास्ट स्टेटस हटाने का कारण

रेलवे ने यह कदम सुपरफास्ट ट्रेनों के किराए को लेकर बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर उठाया है। यात्रियों ने लंबे समय से यह मुद्दा उठाया था कि सुपरफास्ट चार्ज काफी महंगा हो गया है, और इसका असर उनके बजट पर पड़ रहा है। इसी के चलते रेलवे ने अब इन ट्रेनों को नॉर्मल एक्सप्रेस कैटेगरी में डालने का निर्णय लिया है, जैसे ही इन ट्रेनों से सुपरफास्ट का टैग हटेगा, टिकट की कीमत अपने आप कम हो जाएगी। इससे ट्रेनों के किराए में 10% तक की कमी आएगी।

 
railway reduce fare of these 10 trains know the list in hindi 10 superfast trains converted to express
इन 10 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट - फोटो : freepik
कब से लागू होगा नया किराया

आपको बता दें कि रेलवे की यह नई फेयर पॉलिसी 13 से 16 अप्रैल के बीच फेज वाइज लागू की जाएगी। यानी कि इन्हीं दिनों से आप इन ट्रेनों में कम पैसे खर्च करके भी यात्रा कर सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
railway reduce fare of these 10 trains know the list in hindi 10 superfast trains converted to express
इन 10 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट - फोटो : freepik
10 ट्रेनों के नाम जिनका किराया घटेगा

रेलवे द्वारा जिन 10 प्रमुख ट्रेनों का सुपरफास्ट स्टेटस हटाया जाएगा, उनकी सूची में शामिल हैं:
 
  • प्रयागराज रामबाग-हावड़ा, विभूति एक्सप्रेस
  • हावड़ा-प्रयागराज रामबाग, विभूति एक्सप्रेस
  • हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस
  • कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस
  • हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस
  • देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस
  • हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
  • देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस
  • हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस
  • जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस
विज्ञापन
railway reduce fare of these 10 trains know the list in hindi 10 superfast trains converted to express
इन 10 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट - फोटो : Adobe stock
 किस रूट के यात्रियों को मिलेगा लाभ?
 
  • इस निर्णय से मुख्य रूप से दिल्ली, प्रयागराज, बनारस, जम्मूतवी, पटना आसनसोल  जैसे प्रमुख शहरों के यात्रियों को लाभ होगा। 
  • ये फैसला उन यात्रियों के लिए राहतकारी साबित होगा जो इन रूट्स पर यात्रा करते हैं, क्योंकि अब उन्हें अतिरिक्त सुपरफास्ट चार्ज नहीं देना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed