फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलावटी आटे से बचकर रहें: ऐसे करें पहचान कहीं आपका आटा नकली तो नहीं

Fri, 19 Jan 2024 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Jan 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
Purity Of Wheat Flour: Ways to identify adulterated flour check here
मिलावटी आटे की पहचान करने के तरीके। - फोटो : istock

Purity Of Wheat Flour: क्या आप जो खाना खा रहे हैं वो पौष्टिक आहार से भरपूर है? कहीं ये खाना मिलावट से भरपूर तो नहीं है? ऐसा इसलिए क्योंकि आज के समय में मिलावट लगभग हर चीज में नजर आती है। कुछ लोग चंद पैसों के लिए ऐसी हरकत करते हैं और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खेलने से भी बाज नहीं आते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप चीजों को चेक करें कि कहीं उसमें मिलावट तो नहीं की गई है। जैसे- आटा। बाजार में मिलावटी आटा भी बिक रहा है, जिसका सेवन करने से स्वास्थ्य समस्याएं तक हो सकती हैं। इसलिए अगर आप भी बाजार से आटा ला रहे हैं, तो कुछ तरीकों से इसकी पहचान करके ये जान सकते हैं कि ये सही है या मिलावट वाला। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Purity Of Wheat Flour: Ways to identify adulterated flour check here
मिलावटी आटे की पहचान करने के तरीके। - फोटो : iStock

ऐसे कर सकते हैं पहचान:-

पहला तरीका

  • मिलावटी आटे की पहचान करनी है, तो एक गिलास लें और उसमें पानी डालें। फिर उसमें आधा चम्मच आटा डालें। इसके बाद देखें कि अगर पानी में आटे के अलावा कुछ और तैर रहा है, तो यानी इस आटे में मिलावट हो सकती है।
Purity Of Wheat Flour: Ways to identify adulterated flour check here
मिलावटी आटे की पहचान करने के तरीके। - फोटो : iStock

दूसरा तरीका

  • इस तरीके में आपको सबसे पहले एक टेस्ट ट्यूब लेनी है, क्योंकि इसी की मदद से आप मिलावटी आटे की पहचान कर पाएंगे। अब आपको टेस्ट ट्यूब में सबसे पहले हाइड्रोक्लोरिक एसिड और आटे को डालना है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Purity Of Wheat Flour: Ways to identify adulterated flour check here
मिलावटी आटे की पहचान करने के तरीके। - फोटो : iStock
  • इसके बाद जब दोनों चीजें टेस्ट ट्यूब में हैं, तो इन्हें हिला लें। ऐसा करने के बाद आपको मिलावट के बारे में पता चल जाता है और वो ऐसे कि अगर आटा देखने में साफ नहीं है, तो ये आटा मिलावटी हो सकता है।
विज्ञापन
Purity Of Wheat Flour: Ways to identify adulterated flour check here
मिलावटी आटे की पहचान करने के तरीके। - फोटो : iStock

तीसरा तरीका

  • तीसरा तरीका बेहद आसान है, इसमें आप खुले या पैकेट वाले आटे की पहचान कर सकते हैं। आपको इसके लिए छलनी चाहिए। जब भी आटा निकालें, तो उसे छलनी से छान लें। इससे आपको इसमें मिला चॉक पाउडर आदि दिख जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed