Public Provident Fund: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो निवेश के उन विकल्पों की तलाश करते हैं, जिनमें उनको इन्वेस्ट करते समय किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। अगर आप भी किसी ऐसी ही निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। देश में कई लोग सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। पीपीएफ में आप न्यूनतम 1 हजार और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 300 रुपये की बचत करके 2.36 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
PPF: 300 रुपये की बचत करके इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकेंगे 2.36 करोड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 30 May 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन