Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: राज्य सरकारें कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जिनके जरिए प्रदेश के लोगों को लाभ मिलते हैं। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के जरिए पूरे देश के जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिए जाते हैं। इन योजनाओं पर सरकार करोड़ों रुपये भी खर्च करती है, ताकि हर लाभार्थी तक लाभ पहुंच सके। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है, जिसके तहत इस योजना से 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है ताकि इन्हें लाभ मिल सके। तो चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन पात्र है और वे कैसे आवेदन कर सकते हैं। आगे आप इसके बारे में जान सकते हैं...
PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलते हैं कई लाभ, अगर आप भी होना चाहते हैं लाभान्वित तो ऐसे करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये लोग हैं पात्र:-
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको एक बात जाननी होगी कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल होनी चाहिए। अगर ऐसा है, तो इस योजना में वो लोग आवेदन कर सकते हैं...
- जो मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
- जो आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
- पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले हैं
- ताला बनाने वाले हैं
- जो लोग नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं
- जो लोग सुनार हैं
- जो अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
- फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
पात्र हैं, तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
- पात्र लोगों को आवेदन के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
- वहां जाकर संबंधित अधिकारी को अपने दस्तावेज दें, जिनकी जांच होती है
- फिर पात्रता चेक होने के बाद जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
मिलते हैं ये लाभ:-
- इस योजना के लाभार्थियों को 15 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिससे वे टूलकिट खरीद सकते हैं
- कौशल ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
- वहीं, बिना गारंटी के 3 लाख रुपये तक का लोन देने का प्रावधान है, जिसमें पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये का लोन मिलता है।