बिजली चली जाती है तो घर में सबसे ज्यादा चिंता इन्वर्टर की बैटरी को लेकर होती है। लोग पंखा, लाइट और जरूरी सामान ही चलाते हैं, फिर भी कई बार इन्वर्टर का बैकअप उम्मीद से जल्दी खत्म हो जाता है। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि घर के कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान बंद होने के बाद भी बिजली से जुड़े हुए हैं। कुछ उपकरण बंद होने के बावजूद थोड़ी बिजली लेते रहते हैं। इसे स्टैंडबाय बिजली की खपत कहा जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
लाइट जाते ही घर की इन 5 चीजों को कर दें बंद, वरना चुपचाप जाती रहगी बिजली और आएगा भारी भरकम बिल
Power Consuming Appliances: बिजली जाने के बाद टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, राउटर और कुछ दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान इन्वर्टर से जुड़े होने पर थोड़ी बिजली लेते रह सकते हैं। जरूरत न हो तो इन्हें बंद या प्लग से अलग करने पर इन्वर्टर की बैटरी बचाने में मदद मिल सकती है।
टीवी को रिमोट से बंद करने पर
टीवी को रिमोट से बंद करने के बाद वह पूरी तरह बिजली से अलग नहीं होता। वह स्टैंडबाई मोड में रह सकता है ताकि रिमोट दबाते ही दोबारा चालू हो जाए। अगर बिजली जाने के बाद टीवी इन्वर्टर से जुड़ा है तो वह बैटरी पर थोड़ा लोड डाल सकता है।
सेट-टॉप बॉक्स
टीवी के साथ लगा सेट-टॉप बॉक्स भी अक्सर बिजली से जुड़ा रहता है। उसे रिमोट से बंद करने पर भी वह पूरी तरह बंद नहीं होता। इसलिए बिजली कटने के दौरान अगर इसकी जरूरत नहीं है तो इसे बंद कर देना बेहतर है।
वाई-फाई राउटर
अगर वाई-फाई राउटर इन्वर्टर से जुड़ा है तो बिजली जाने के बाद भी वह लगातार चलता रहेगा। घर में उस समय इंटरनेट की जरूरत नहीं है तो राउटर बंद करने से इन्वर्टर की बैटरी कुछ देर ज्यादा चल सकती है।
मोबाइल चार्जर
मोबाइल चार्ज होने के बाद भी चार्जर सॉकेट में लगा रह जाता है। ऐसे चार्जर थोड़ी मात्रा में बिजली ले सकते हैं। इसलिए मोबाइल चार्ज होने के बाद चार्जर निकाल देना अच्छी आदत है।
माइक्रोवेव और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान
कुछ माइक्रोवेव, कंप्यूटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान में घड़ी, डिस्प्ले या मेमोरी जैसी सुविधाएं होती हैं। इसलिए बंद दिखने के बाद भी इनमें थोड़ी बिजली की खपत हो सकती है।
बैटरी बचानी है तो क्या करें?
बिजली जाने पर सबसे पहले उन सामानों को बंद कर दें जिनकी उस समय जरूरत नहीं है। टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, राउटर और दूसरे गैर-जरूरी उपकरणों का प्लग निकाल सकते हैं। इससे इन्वर्टर पर बेवजह का लोड कम होगा और बैटरी का बैकअप कुछ बेहतर मिल सकता है। हालांकि, एक बात समझना जरूरी है कि बिजली जाने के बाद बिना इन्वर्टर या किसी दूसरे बैकअप के कोई उपकरण बिजली नहीं खींच सकता। इसलिए यह बात उन्हीं सामानों पर लागू होती है जो बैकअप बिजली से जुड़े हुए हैं।
जान लें ये बात कोई नहीं बताएगा: घर की लाइट पर आ जाते हैं कीड़े? इन 4 तरीकों से पाएं छुटकारा
स्टील के बर्तनों पर सफेद दाग क्यों पड़ते हैं? वजह जानकर आप भी कहेंगे- अरे, ये बात तो पता ही नहीं थी