Post Office Saving Account: लगभग हर किसी के पास अपना बैंक खाता होता है और नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के पास तो खासतौर पर। बैंक खाता खोलने के बाद खाताधारक को एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ज्यादातर लोगों का पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होता है। इस बचत खाते को खुलवाना बेहद आसान है। कुछ दस्तावेजों को लगाकर और फॉर्म भरकर देने पर आपका पोस्ट ऑफिस में खाता खुल जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने के फायदे क्या है? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं और साथ ही खाता खुलवाने का तरीका भी जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
ध्यान दें: अगर आप भी खुलवाते हैं पोस्ट ऑफिस में बचत खाता, तो आपको भी मिल सकते हैं ये ढेरों फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जानें कौन खुलवा सकता है खाता
अगर आपको पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाना है तो आपको पता होना चाहिए कि क्या आप ये खाता खुलवा सकते हैं या नहीं...
- जो व्यक्ति वयस्क हो
- जो भारत का नागरिक हो
- बच्चा नाबालिग है तो माता-पिता या कानूनी अभिभावक बच्चे की तरफ से पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं आदि।
खाता खुलवाने के बाद मिलने वाली सुविधाएं ये हैं
अगर आप पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवा लेते हैं तो आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, जैसे...
- खाताधारक को एटीएम कार्ड दिया जाता है
- चेकबुक दी जाती है
- ई-बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलती है
- खाते में आपको मिनिमम 500 रुपये ही जमा करवाने की सुविधा मिलती है, जो आजकल बैंक खाता खुलवाने पर ज्यादा है आदि।
इस तरह खुलवा सकते हैं पोस्ट ऑफिस:-
स्टेप 1
- पोस्ट ऑफिस में अगर आप बचत खाता खुलवाना चाहते हैं तो पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाएं
- यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उनसे खाता खुलवाने का फॉर्म लें
- फिर इस फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारियां भर लें
स्टेप 2
- फिर इस भरे हुए फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेज लगाएं जिनमें आधार कार्ड, एड्रेस पूफ्र आदि शामिल हैं
- इसके बाद इस भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवा दें
- फिर अधिकारी आपके आवेदन को चेक करते हैं और सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका बचत खाता खोल देते हैं।