फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने होगी 5,550 रुपये की कमाई

Fri, 27 Jun 2025 03:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 03:58 PM IST
सार

यह स्कीम उन लोगों के लिए काफी शानदार है, जो रिटायर हो चुके हैं और अपने रिटायरमेंट के पैसों पर नियमित आय प्राप्त करना चाहते हैं। इस स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है और आपके निवेश पर हर महीने ब्याज के पैसे मिलते हैं। 

विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Invest Once and Earn ₹5550 Every Month Know Full Details in Hindi
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Adobe Stock

Post Office Monthly Income Scheme: अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जहां एक बार इन्वेस्ट करने के बाद हर महीने निश्चित आय होती रहे तो आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक जबरदस्त स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। डाकघर की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। आज के वैश्विक उथल पुथल के दौर में जब निवेश बाजार में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है ऐसे में आप डाकघर की इस योजना में निवेश करके गारंटीड रिटर्न पा सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको स्थिर और गारंटीड मासिक रिटर्न मिलता रहेगा। यह स्कीम उन लोगों के लिए काफी शानदार है, जो रिटायर हो चुके हैं और अपने रिटायरमेंट के पैसों पर नियमित आय प्राप्त करना चाहते हैं। इस स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है और आपके निवेश पर हर महीने ब्याज के पैसे मिलते हैं।

Post Office Monthly Income Scheme Invest Once and Earn ₹5550 Every Month Know Full Details in Hindi
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Adobe Stock

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में आप 1000 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। डाकघर की इस योजना में अगर आप सिंगल अकाउंट खुलवाते हैं तो अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

Post Office Monthly Income Scheme Invest Once and Earn ₹5550 Every Month Know Full Details in Hindi
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Adobe Stock

वहीं ज्वाइंट खाता खुलवाकर अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं। इस स्कीम की निवेश अवधि 5 वर्षों की होती है। अगर आप इस स्कीम में अपना खाता खुलवाकर एकमुश्त 9 लाख रुपये का निवेश करते हैं। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Invest Once and Earn ₹5550 Every Month Know Full Details in Hindi
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Adobe Stock

इस स्थिति में आपको हर महीने 5,550 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ मिलकर ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते हैं और एकमुश्त 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको हर महीने 9,250 रुपये की पेंशन मिलेगी। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Invest Once and Earn ₹5550 Every Month Know Full Details in Hindi
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Adobe Stock

देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस योजना में निवेश कर रहे हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके पैसे सुरक्षित भी रहें और उस पर आपको महीने महीने ब्याज भी मिलती रहे, तो यहां निवेश कर सकते हैं। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed