फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM Machine: कब हुई थी दुनिया की पहली एटीएम सर्विस की शुरुआत? जानें इसके पीछे का रोचक इतिहास

Fri, 27 Jun 2025 02:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 02:06 PM IST
सार

एटीएम मशीन आने के बाद दुनिया भर की बैंकिंग में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको दुनिया की पहली एटीएम मशीन के रोचक इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
When First ATM Machine Started Know Interesting Facts About This
When First ATM Machine Started - फोटो : Adobe Stock

आज के समय हम में से अधिकतर लोग एटीएम सुविधा का उपयोग करते हैं। एटीएम मशीन में बस कार्ड डालिए और मिनटों में पैसे निकल जाते हैं। वर्तमान में एटीएम मशीन हर गली और मोहल्ले में लगी हुई है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आज ही के दिन दुनिया की पहली एटीएम सर्विस की शुरुआत हुई थी। सोचिए जरा उस वक्त जब न तो इंटरनेट था, न कोई डिजिटल पेमेंट तब एक ऐसी मशीन बनाई गई जो बिना किसी इंसानी सहायता के अपने आप पैसे दे सकती थी। यह अपने आप में एक चमत्कार से कम नहीं था। एटीएम मशीन आने के बाद दुनिया भर की बैंकिंग में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको दुनिया की पहली एटीएम मशीन के रोचक इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

When First ATM Machine Started Know Interesting Facts About This
When First ATM Machine Started - फोटो : Adobe Stock

27 जून यानी आज ही के दिन दुनिया की पहली एटीएम सर्विस की शुरुआत हुई थी। 27 जून, 1967 को जॉन शेफर्ड बैरन ने पहली बार एटीएम मशीन को लंदन के बार्कलेज में लगाया था। हालांकि, दुनिया की पहली एटीएम मशीन से एक बार में केवल 10 पाउंड ही निकाले जा सकते थे। 

When First ATM Machine Started Know Interesting Facts About This
When First ATM Machine Started - फोटो : Adobe Stock

रोचक बात यह है कि जॉन शेफर्ड बैरन ने एटीएम का पेटेंट नहीं करवाया था, उनका कहना था कि अगर वो इस टेक्नोलॉजी का पेटेंट कराते हैं तो हैकर्स द्वारा इसका फायदा उठाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
When First ATM Machine Started Know Interesting Facts About This
When First ATM Machine Started - फोटो : Adobe Stock

यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते एटीएम मशीन का वास्तविक अविष्कारक कौन था? इसको लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। पहली बार जब एटीएम सर्विस का उद्घाटन समारोह हुआ था उस समय इस नई तकनीक को देखने के लिए काफी भीड़ जुटी थी। 

विज्ञापन
When First ATM Machine Started Know Interesting Facts About This
When First ATM Machine Started - फोटो : Adobe Stock

वहीं भारत में साल 1987 में एटीएम सर्विस की शुरुआत हुई थी। इस दौरान मुंबई में हॉन्गकॉन्ग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन लि ने पहली एटीएम मशीन लगाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed