{"_id":"687f7390a89acf109f08e4c3","slug":"pmvy-what-is-pm-vishwakarma-yojana-mein-loan-kise-milta-hai-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और किसे मिल सकता है लोन? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और किसे मिल सकता है लोन? यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:46 AM IST
सार
PM Vishwakarma Yojana Mein Loan Kaun Le Sakta Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस योजना के तहत क्या-क्या लाभ मिलते हैं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Loan Facility: सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है तो ये जरूर देख जाता है कि इस योजना का लाभ किन लोगों को दिया जा सकता है और किन लोगों को नहीं। इसके लिए हर एक योजना की पात्रता सूची बनाई जाती है। ठीक ऐसे ही हर एक योजना के तहत लगभग कई अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं।
जैसे, अगर बात प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की करें तो इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। साथ ही इस योजना के तहत लोन की भी सुविधा मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका लाभ कौन ले सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कि किसे इस योजना के तहत लोन की सुविधा मिल सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले योजना के बारे में जान लें
दरअसल, पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना एक सरकारी योजना है जिसको केंद्र सरकार उन लोगों के लिए चलाती है जो लोग 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं। इन लोगों को इनके काम में और बेहतर बनाने के लिए और काम से जुड़ी आर्थिक मदद करने के लिए सरकार ये योजना चला रही है जिसकी शुरुआत सितंबर 2023 को की गई।
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो सबसे पहले तो आपको बतौर लाभार्थी कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। ये ट्रेनिंग आपको आपके काम को लेकर दी जाती है जो एडवांस होती है ताकि, आप अपने काम में और बेहतर हो सके। इसके लिए जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
आपको योजना के तहत 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। ये इसलिए दिए जाते हैं ताकि लाभार्थी अपने काम से जुड़ा सामान यानी टूलकिट खरीद सके
इस योजना में लाभार्थियों को लोन भी दिया जाता है ताकि, वो अपने काम को बढ़ा सके
विज्ञापन
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
योजना के तहत जो लोग पात्र हैं, वे सभी योजना के अंतर्गत लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें सस्ती ब्याज दर पर लोन मुहैया करवाया जाता है
पहले कुछ महीनों के लिए एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इस लोन को वापस करने के बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।