फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में करना चाहते हैं आवेदन, तो ये रहा तरीका

Tue, 30 Jan 2024 11:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 Jan 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
PMSY: How to apply for PM Suryoday Yojana check full process
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Twitter/@narendramodi

PM Suryoday Yojana: वैसे तो भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। वहीं, 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से लौटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक योजना लॉन्च की। दरअसल, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है, जिससे लोगों को बिजली का बिल बचाने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है आवेदन का तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PMSY: How to apply for PM Suryoday Yojana check full process
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock

पहले पात्रता जान लीजिए

  • बात अगर पात्रता की करें, तो इस योजना के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं जो लोग गरीब और मध्यम वर्ग से आते हैं, अगर आपकी वार्षिक आय एक या डेढ़ लाख रुपये से कम है, अगर आपकी सरकारी नौकरी नहीं है, आप अगर करदाता नहीं हैं आदि।
PMSY: How to apply for PM Suryoday Yojana check full process
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock

आवेदन का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • आप अगर योजना के लिए पात्र हैं, तो फिर आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल solarrooftop.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको अप्लाई पर क्लिक करना है और फिर अपना राज्य चुनना है
  • फिर अपना जिला चुनें और अपने घर का बिजली बिल का नंबर यहां भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
PMSY: How to apply for PM Suryoday Yojana check full process
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद अपने बिजली खर्च की और बाकी मांगी गई जानकारियां यहां पर दें
  • अब आपको सोलर पैनल की जानकारी भरनी है
  • फिर आपको अपनी छत की लंबाई-चौड़ाई बतानी है यानी छत की पूरी जानकारी देनी है
विज्ञापन
PMSY: How to apply for PM Suryoday Yojana check full process
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद सोलर पैनल चुनें और आवेदन करें
  • फिर योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed