Pradhan Mantri Awas Yojana Eligibility Criteria: सरकार राज्य की हो या फिर केंद्र की ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। मौजूदा समय में इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए भी हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है और इसका लाभ काफी संख्या में लोग ले भी रहे हैं। आप भी चाहें तो आप भी इस योजना से जुड़कर अपना पक्का घर बनाने में सरकार की तरफ से मिलने वाली मदद का लाभ ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको पहले ये जानना होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और कौन नहीं हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
पीएम आवास योजना में आवेदन से पहले जान लें कौन है पात्र और कौन नहीं, यहां देखें पात्रता सूची
ये लोग नहीं ले सकते लाभ:-
आप अगर पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर लेने का प्लान बना रहे हैं तो पहले नीचे दी गई सूची में ये चेक कर लें कि कहीं आप इसमें शामिल तो नहीं, क्योंकि ये लोग योजना के लिए अपात्र हैं...
- जिसका पहले से शहरी या ग्रामीण इलाके में पक्का मकान हो
- जिनकी सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा हो
- जो लोग टैक्स भरते हैं
- जो किसी कंपनी का मालिक है
- जिनकी सरकारी नौकरी है या परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी है।
ये लोग योजना का लाभ ले सकते हैं:-
बात अगर उन लोगों की करें जो योजना के लिए पात्र हैं तो इनकी सूची नीचे दी गई है। आप यहां चेक कर सकते हैं कि आप क्या इस सूची में शामिल हैं...
- अगर आप बीपीएल कार्डधारक हैं
- अगर आपकी आय निम्न आय है
- आपके पास आवासीय इकाई नहीं है आदि।
ये बातें भी जान लें:-
- इकोनॉमिक वीकर सेक्शन यानी ईडब्ल्यूएस में आवेदन करने वालों की सालाना आय 0-3 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए
- लोअर इनकम ग्रुप यानी एलआईजी में अगर आप आवेदन कर रहे हैं, तो आपकी सालाना आय 3-6 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए
- मिडिल इनकम ग्रुप 1 यानी एमआईजी 1 में आवेदन के लिए सालाना आय 6-12 लाख रुपये होनी चाहिए
- जबकि, मिडिल इनकम ग्रुप 2 यानी एमआईजी 2 में आवेदन के लिए 12-18 लाख रुपये के बीच सालाना आय होनी चाहिए।