फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: 500 रुपये स्टाइपैंड से लेकर अलग से 15000 जैसे कई लाभ, जानें किसे मिलता है ये लाभ

Sat, 06 Dec 2025 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 06 Dec 2025 03:05 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ka Labh Kaun Le Sakta Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना से मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़े हैं और योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana who is eligible for PM Vishwakarma Yojana ka labh kise milta hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility Criteria: हमारे देश में आज भी ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो न सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर हैं बल्कि, उन्हें मदद की भी जरूरत है। इसलिए राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेशों में और केंद्र सरकार पूरे देश में कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। पहले से कई योजनाएं देश में चल रही हैं और बीते कुछ समय में भी कई नई योजनाओं को शुरू भी किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

जैसे, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के जरिए लोगों की मदद की जाती है। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं और योजना के तहत दिए जाने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ दिए जाते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana who is eligible for PM Vishwakarma Yojana ka labh kise milta hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग हैं योजना के लिए पात्र?

नीचे जो सूची दी है, उस पात्र सूची में जो कैटेगरी है सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं:-

  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
PM Vishwakarma Yojana who is eligible for PM Vishwakarma Yojana ka labh kise milta hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana who is eligible for PM Vishwakarma Yojana ka labh kise milta hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

  • जो भी लोग इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं उन्हें कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें उन्हें उनके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को ट्रेनिंग चलने तक रोजना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है। इसके अलावा योजना से जुड़ने के बाद आपको 15000 रुपये भी दिए जाते हैं। ये पैसे इसलिए दिए जाते हैं ताकि आप लोग टूलकिट खरीद सके।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana who is eligible for PM Vishwakarma Yojana ka labh kise milta hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़ने के बाद आप लोन भी ले सकते हैं, क्योंकि इस योजना में ये प्रावधान है और ये लोग आपको सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है। इसमें आप पहले 1 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं जिसे आपको 18 महीनों में वापस करना होता है। इसके बाद आप अलग से 2 लाख रुपये का लोन और ले सकते हैं। इस लोन को आपको 30 महीनों के भीतर वापस करना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed