PM Vishwakarma Yojana Benefits: जब आप कसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं, तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। बशर्ते आपको उस योजना के लिए पात्र होना होता है। दरअसल, हर योजना की अलग-अलग पात्रता सूची है और मिलने वाले लाभ भी अलग-अलग हैं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है, जिसे पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया गया। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको जानना होगा कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र है और इस योजना से जुड़ने के बाद लाभ क्या मिलते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66223bd6be461ee32a0d4466","slug":"pm-vishwakarma-yojana-who-is-eligible-and-what-is-benefits-list-for-pmvy-2024-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: कौन कर सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: कौन कर सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें
Fri, 19 Apr 2024 03:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:12 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : istock
योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं, तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
- आप टूलकिट खरीद सके, जिसके लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Istock
- योजना के अंतर्गत इसेंटिव की भी सुविधा दी जाती है
- बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये के लोन की सुविधा
- फिर इस लोन को चुकाने पर फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : istock
कौन लोग जुड़ सकते हैं योजना से?
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ गया है, जिनके बारे में आप यहां देखेंगे और ये लोग पात्र हैं। बशर्ते आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो...
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- अगर आप राजमिस्त्री है
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग सुनार हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : istock
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- जो दर्जी है
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं आदि।