Lok Sabha Election 2024: चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। एक स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद के पीछे चुनावों का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज से देशभर में लोकसभा चुनाव शुरू हो गए हैं। पहले चरण के अंतर्गत 21 राज्यों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपको अपने मत का सही उपयोग करके एक सही उम्मीदवार को वोट देना चाहिए। अक्सर कई बार लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र से कौन-कौन से उम्मीदवार खड़े हैं? चुनाव में मतदान करने से पहले आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके निर्वाचन क्षेत्र से कौन-कौन से उम्मीदवार खड़े हैं।
Lok Sabha Election 2024: आपके निर्वाचन क्षेत्र से कौन है उम्मीदवार? ऐसे करें पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन