PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी हैं, जो अपना जीवन बसर गरीबी रेखा के नीचे कर रहे हैं। सरकार इन लोगों की मदद के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है, जिनके अंतर्गत कुछ योजनाओं में सामान दिया जाता है तो कई योजनाओं में आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। इसी तरह सरकार कई नई योजनाओं को भी समय-समय पर लॉन्च करती रहती है। ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है, जिसके अंतर्गत कई आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि क्या आपको ये लाभ मिल पाएंगे या नहीं? तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी, क्योंकि आप पात्र होंगे तभी योजना से जुड़ पाएंगे और लाभ ले पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
PMVY: क्या आपको भी मिल सकते हैं विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ? एक क्लिक में यहां चेक करें
पहले लाभ जान लें:-
- दरअसल, योजना के अंतर्गत कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें सबसे पहले ट्रेनिंग दी जाती है और इसके बदले रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड लाभार्थियों को मिलता है। साथ ही इसमें इसेंटिव की भी सुविधा उपलब्ध है।
- वहीं, जब आप योजना से जुड़ते हैं, तो आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। ये पैसे लाभार्थियों को औजार खरीदने के लिए दिए जाते हैं। इसके अलावा बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।
क्या आप ले सकते हैं लाभ?
अगर आप लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। यहां जान लें कि इसमें 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है और आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना अनिवार्य है। वहीं, योजना में वो लोग आवेदन करने के लिए पात्र हैं...
- जो ताला बनाने वाले हैं, अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
- लोहार हैं या फिर सुनार हैं
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाव निर्माता, मालाकार या राजमिस्त्री हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- अगर आप पत्थर तराशने वाले हैं, फिशिंग नेट निर्माता हैं,
- पत्थर तोड़ने वाले हैं, नाई, धोबी या दर्जी हैं, तो आप पात्र हैं।