फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: कौन कर सकता है आवेदन और कौन नहीं? क्या मिलता है लाभ? जैसी बाकी चीजें यहां जानें

Mon, 30 Oct 2023 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 Oct 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits: What is pm vishwakarma yojana and who is eligible check list
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कुछ को राज्य सरकारें तो कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चला रही है। इन योजनाओं को चलाने का मकसद जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना है। इनमें स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, बीमा, रोजगार देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में बीती 17 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' की शुरुआत की गई। इस योजना से आप भी जुड़कर लाभ ले सकते हैं, जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये योजना क्या है? कौन इस योजना के लिए पात्र है और इसमें क्या लाभ मिलेंगे? आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Benefits: What is pm vishwakarma yojana and who is eligible check list
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? - फोटो : pixabay

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, राजमिस्त्री हैं, जो नाव निर्माता हैं पत्थर तोड़ने वाले है, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं, आप ताला बनाने वाले हैं या अस्त्रकार हैं, तो आप योजना के लिए पात्र हैं...
PM Vishwakarma Yojana Benefits: What is pm vishwakarma yojana and who is eligible check list
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? - फोटो : Istock
  • वहीं, जो लोग मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग हैं, फिशिंग नेट निर्माता और नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, लोहार, सुनार, गुड़िया और खिलौना निर्माता भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits: What is pm vishwakarma yojana and who is eligible check list
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? - फोटो : istock

मिलने वाले लाभ ये हैं:-

  • योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये एडवांस दिए जाने का प्रावधान है
  • रोजाना स्टाइपेंड के रूप में 500 रुपये
  • इंसेंटिव की सुविधा भी योजना के तहत है
  • पहले 1 लाख रुपये और फिर अतिरिक्त 2 लाख रुपये के लोन की सुविधा वो भी कम ब्याज दर पर आदि।

 

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits: What is pm vishwakarma yojana and who is eligible check list
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? - फोटो : Istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित दस्तावेज दिखाने हैं, जिसके बाद आपकी पात्रता चेक होगी
  • फिर सबकुछ सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed