PM Vishwakarma Kaushal Samman: आप शायद किसी न किसी सरकारी योजना से जुड़े हों? दरअसल, देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं। इनसे जुड़कर आप कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं या अन्य तरह के लाभ भी। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।
इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है। अगर आप भी इसमें हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड से लेकर लोन जैसी कई अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं इस योजना से?
- अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो इसके लिए आवेदन करना होता है, जो आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं
- ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है
- यहां पर आपको 'Login' वाले सेक्शन में जाकर लॉगिन करना है और फिर आप दस्तावेज अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र पाए जाने पर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई कर आवेदन किया जाता है
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किस तरह के लाभ मिलते हैं?
- आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। ये प्रशिक्षण लाभार्थियों को उनके काम के लिए दिया जाता है ताकि, वे अपने काम में और बेहतर हो सके। इसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- लाभार्थियों को अलग से 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, वे टूलकिट खरीद सके
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- सस्ती ब्याज दर पर लोन देने की भी सुविधा इस योजना के अंतर्गत है। इसमें लाभार्थियों को सबसे पहले 1 लाख रुपये का लोन बिजनेस करने के लिए दिया जाता है, जो कि कुछ महीनों के लिए दिया जाता है। फिर इस लोन को वापस करने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है