PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। वर्तमान समय में केंद्र सरकार की तरफ से हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह योजनाएं लाभकारी और कल्याणकारी हैं। किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए योजनाएं चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को 'पीएम विश्वकर्मा योजना' (PM Vishwakarma Yojana) की शुरुआत की थी।
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेंगे ये बड़े फायदे
क्या है विश्वकर्मा योजना?
विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल रखने वाले कारीगरों को कई फायदे दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना में 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है। इससे देशभर में मौजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता मिलेगी।
इन लोगों को मिलेगा फायदा
कारपेंटर (बढ़ई)
नाव बनाने वाले
लोहार
ताला बनाने वाले
सुनार
मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार)
मूर्तिकार
राज मिस्त्री
मछली का जाल बनाने वाले
टूल किट निर्माता
पत्थर तोड़ने वाले
मोची/जूता कारीगर
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक)
नाई
माला बनाने वाले,
धोबी
दर्जी
Ayushman Scheme: क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलते हैं फायदे, यहां जानें सबकुछ
जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?
अगर आप पात्र हैं और आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है, तो आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएं
यहां पर आपको संबंधित दस्तावेज देने हैं
इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाएगा।
Property Tax: नई जमीन या मकान खरीदने वाले तुरंत भर दें टैक्स, नहीं तो जब्त कर ली जाएगी संपत्ति
लाभार्थियों को मिलेंगे ये फायदे
500 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा
औजारों के लिए 15 हजार रुपये एडवांस
बिना सिक्योरिटी 1 लाख रुपये कर्ज मिलेगा, जिसे 18 महीने में वापस करना होगा और आगे आप और ज्यादा पैसे ले सकते हैं
इंसेंटिव जैसी सुविधाएं लाभार्थियों को मिलेगी।