PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में इन योजनाओं से जुड़कर एक बड़ी संख्या में लोग लाभ भी ले रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जो भारत सरकार की एक योजना है। इस योजना के जरिए प्रशिक्षण देने के अलावा आर्थिक मदद देने का भी प्रावधान है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत आपको रोजाना 500 रुपये भी दिए जाते हैं, तो चलिए जानते हैं ये पैसे किसे और कैसे मिलते हैं। साथ ही यहां जानेंगे कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत और क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
PMVY: अगर आप भी जुड़ते हैं इस योजना से तो रोजाना मिल सकते हैं 500 रुपये, जानें स्कीम के बारे में
भारत सरकार की तमाम योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इससे जुड़कर कई आर्थिक लाभ ले सकते हैं।
किसे और कैसे मिलते हैं रोजाना 500 रुपये?
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जो लोग जुड़ते हैं उन्हें कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। फिर ट्रेनिंग चलने तक रोजाना लाभार्थियों को 500 रुपये देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी ये ट्रेनिंग लेते हैं तो आपको भी ये लाभ मिलता है। साथ ही इसमें इसेंटिव देने का भी प्रावधान है।
कौन लोग पात्र हैं?
अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। अगर आप नीचे दी गई पात्रता सूची में हैं तो आप आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं...
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो मालाकार हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- जो राजमिस्त्री है
- जो नाव निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- जो नाई यानी बाल काटने वाले
- जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- अगर आप सुनार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- फिशिंग नेट निर्माता
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- धोबी और दर्जी
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता।
ये लाभ भी मिलते हैं लाभार्थियों को:-
- जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें 15 हजार रुपये दिए जाते हैं ताकि, वे टूलकिट खरीद सके
- सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के आपको लोन भी दिया जाता है जिसमें पहले एक लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है। इसके बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है।