फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन, ये रहा आवेदन का तरीका

Sat, 22 Jan 2022 05:35 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 22 Jan 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Registration Process for LPG Connection utility news in HIndi
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन - फोटो : iStock

भारत में आज भी कई ऐसे घर हैं, जहां रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत देश की सभी एपीएल, बीपीएल और राशन कार्ड धारक महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अबतक देश के करोड़ों घरों में मुफ्त में रसोई गैस पहुंच चुकी है। इसके तहत लाभार्थियों को सरकार फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन, एक भरा हुआ सिलेंडर और दो बर्नर का एक चूल्हा देती है। साथ ही सरकार द्वारा लाभार्थियों को पहली रिफिल मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और आवेदन की प्रक्रिया क्या है। आइए जानते हैं...

PM Ujjwala Yojana Registration Process for LPG Connection utility news in HIndi
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन - फोटो : iStock
उज्ज्वला योजना के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
  • सबसे पहले उज्ज्वला कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। 
  • बीपीएल राशन कार्ड या किसी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण हो।
  • आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड। इसके अलावा बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड और एक पासपोर्ट साइज फोटो।
PM Ujjwala Yojana Registration Process for LPG Connection utility news in HIndi
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन - फोटो : pixabay
उज्जवला योजना के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
  • सबसे पहले उज्जवला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www।pmuy।gov।in/hi/ पर जाएं और यहां पर आपको इण्डेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के ऑप्शन मिलेंगे। आप अपनी सुविधा अनुसार ऑप्शन चुन सकते हैं। 
  • इसके बाद सभी डिटेल्स भरें। आप चाहे तो फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसे भरकर पास गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं।
  • डॉक्यूमेंट वैरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Registration Process for LPG Connection utility news in HIndi
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन - फोटो : pixabay
उज्जवला योजना का लाभ किन्हें मिलता है?
  • इस योजना का लाभ बीपीएल परिवारों को ही मिलता है।
  • इस योजना में महिला आवेदक ही कर सकती हैं आवेदन। 
  • आवेदक ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण की हो। 
विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Registration Process for LPG Connection utility news in HIndi
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन - फोटो : pixabay
अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर करें संपर्क

अगर आपको उज्जवला योजना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन और टोल फ्री नबंर जारी किये हैं... 

  • हेल्पलाइन नंबर-1906
  • टोल फ्री नंबर-18002666696
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed