Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Kya Hai Know Which Documents Are Required For Registration
{"_id":"69173f11b812586d6a0784c2","slug":"pm-shram-yogi-maandhan-yojana-kya-hai-know-which-documents-are-required-for-registration-2025-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM SYMY: हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन, योजना में आवेदन करने से पहले अपने पास रख लें ये दस्तावेज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM SYMY: हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन, योजना में आवेदन करने से पहले अपने पास रख लें ये दस्तावेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:01 PM IST
सार
उम्र के इस पड़ाव पर ये शारीरिक रूप से भी कमजोर होते हैं, जिसके चलते ये मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं। श्रमिकों की इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत सरकार देश में गरीब लोगों के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में कुछ वर्षों पहले भारत सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए की गई है। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की संख्या लाखों में है।
कमाई का कोई संगठित स्त्रोत न होने की वजह से इन्हें वृद्धावस्था में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर ये शारीरिक रूप से भी कमजोर होते हैं, जिसके चलते ये मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं। श्रमिकों की इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी।
2 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
- फोटो : Adobe Stock
इस योजना में 18 से 40 साल तक के श्रमिक ही आवेदन कर सकते हैं। श्रमिक जिस उम्र में आवेदन करता है उसी के आधार पर योगदान राशि को तय किया जाता है। अगर किसी श्रमिक की उम्र 18 वर्ष है और वह श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करता है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
- फोटो : Adobe Stock
इस स्थिति में उसको हर महीने 55 रुपये निवेश करने होंगे। यह निवेश स्कीम में तब तक करना है, जब तक वह 60 की उम्र का नहीं हो जाता है। 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 3 हजार रुपये महीने की पेंशन आपको 60 की उम्र के बाद जीवनभर मिलेगी।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराते समय। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं होते हैं, तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
- फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की पासबुक, पत्र व्यवहार का पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों का होना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।