फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: श्रम योगी मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय कौन-कौन से दस्तावेजों की होती है जरूरत, जानें यहां

Tue, 03 Jun 2025 10:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 10:11 PM IST
सार

मजदूरों और श्रमिकों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ सालों पहले एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया था। इसका नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Document Requirement Know Scheme Details In Hindi
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Documents - फोटो : Adobe Stock

देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतें परेशान करती हैं। गौर करने वाली बात है कि जीवन के शुरुआती दौर में ये लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन जैसे तैसे कर लेते हैं। वहीं उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद जब शारीरिक क्षमता कम होने लगती है, तो वो मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन नहीं कर पाते हैं। इस अवस्था में उन्हें मजबूरन किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है। मजदूरों और श्रमिकों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ सालों पहले एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया था। इसका नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। इस योजना में निवेश करके श्रमिक अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। 

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Document Requirement Know Scheme Details In Hindi
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Documents - फोटो : Adobe Stock

इस योजना में आवेदन करने के बाद मजदूरों को एक तय राशि का निवेश करना होता है। कितनी राशि का निवेश स्कीम में करना है वह इस बात से तय होती है कि श्रमिक किस उम्र में इस योजना में आवेदन कर रहा है। इस योजना में 18 से लेकर 40 साल तक के श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। 

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Document Requirement Know Scheme Details In Hindi
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Documents - फोटो : Adobe Stock

इस स्कीम में निवेश 60 की उम्र होने तक हर महीने जारी रखना होता है। 60 की उम्र के बाद मजदूरों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस योजना को सरकार ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Document Requirement Know Scheme Details In Hindi
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Documents - फोटो : Adobe Stock

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो स्कीम में आपका आवेदन रद्द हो सकता है। 

विज्ञापन
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Document Requirement Know Scheme Details In Hindi
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Documents - फोटो : Adobe Stock

पीएम श्रम योगी मानधन योजन में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि होने चाहिए। इन्हीं दस्तावेजों की मदद से स्कीम में आपका आवेदन किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed