Amount of PM Kisan Yojana May Be Increased To Rs 9000: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मौजूदा समय में करोड़ों पात्र किसान जुड़े हुए हैं। इन किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं और इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान एलान किया कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है, तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना मिलने वाली 6000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 9000 रुपये कर दिया जाएगा। चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 5
पश्चिम बंगाल के आरमबाग में पीएम मोदी की रैली
- फोटो : X @BJPLive
पीएम मोदी ने क्या घोषणा की?
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिदनापुर में रैली की
- इस रैली के दौरान उन्होंने किसानों से एक बड़ा वादा करते हुए कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो केंद्र और राज्य मिलकर हर किसान के खाते में किसान सम्मान निधि के तहत 9000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे
3 of 5
पश्चिम बंगाल के बनगांव में पीएम मोदी की रैली
- फोटो : X @BJPLive
- पीएम मोदी ने डबल इंजन सरकार की बात करते हुए ये भी कहा कि, ऐसा करने से किसानों को अधिक फायदा मिलेगा और बीच में दलालों की भूमिका खत्म हो जाएगी
- अगर ऐसा होता है तो ये किसानों के लिए आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है
4 of 5
क्या पीएम किसान योजना के तहत अब सालाना 9000 रुपये मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
क्या पूरे देश के किसानों को मिलेंगे 9000 रुपये?
- नहीं, पीएम किसान योजना के तहत पूरे देश से जुड़े किसानों को 9000 रुपये नहीं मिलेंगे, बल्कि उन्हें पहले की तरह 6000 रुपये सालाना मिलते रहेंगे
- जैसा कि पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और केंद्र मिलकर पश्चिम बंगाल के किसानों को 9000 रुपये की राशि देंगे
- ऐसे में अतिरिक्त 3000 रुपये सालाना की राशि राज्य सरकार दे सकती है
5 of 5
क्या पीएम किसान योजना के तहत अब सालाना 9000 रुपये मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
इस बार आनी है 23वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की इस बार 23वीं किस्त रिलीज होनी है
- माना जा रहा है कि ये किस्त जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में जारी हो सकती है
- हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है