भारत सरकार महिलाओं को आर्थिक स्तर पर मजबूत करने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में आज हम आपको भारत सरकार की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम मातृ वंदना योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार गर्भवती महिलाओं को 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
केंद्र सरकार इस योजना के जरिए मां और बच्चे के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना चाहती है। इस योजना के अंतर्गत डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे महिलाओं के खाते में पैसों को ट्रांसपर किया जाता है।
2 of 5
PM Matru Vandana Yojana
- फोटो : Adobe Stock
भारत सरकार मातृ वंदना योजना के तहत पहली संतान होने पर 5 महिलाओं को हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती जाती है। 5 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को कुल तीन किस्तों के जरिए दिया जाता है। इसके अलावा दूसरी बालिका के होने पर 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
Indian Railways: छठ पूजा के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा एलान
3 of 5
PM Matru Vandana Yojana
- फोटो : Freepik
अगर आप प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट https://pmmvy.wcd.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर विजिट करके आप इस स्कीम में अपना आवेदन कर सकती हैं।
PM Mudra: सरकार की शानदार योजना, बिजनेस शुरू करने के लिए मिल रहा इतने लाख रुपये का लोन, ऐसे करें आवेदन
4 of 5
PM Matru Vandana Yojana
- फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र कम से कम 19 वर्ष होनी जरूरी है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को बच्चे के जन्म लेने के 270 दिनों के भीतर आवेदन करना जरूरी है।
PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे
5 of 5
PM Matru Vandana Yojana
- फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम में वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनके पास राशन कार्ड है। इसके अलावा एससी, एसटी कास्ट की महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। दिव्यांगजन महिलाओं और आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी महिलाएं भी इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं। देश में लाखों महिलाएं अब तक इस योजना का लाभ ले चुकी हैं।
Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द