PM Kisan 15th Installment Date 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जुलाई में जारी हो चुकी है। अब किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन इससे पहले किसानों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। इसके बारे में उनको जरूर जा लेना चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार किसानों को खाते में सालाना 2000-2000 रुपये की तीन किस्त डालती है।
PM Kisan Yojna: जल्द निपटा लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेंगे 15वीं किस्त के दो हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-केवाईसी क्यों जरूरी?
पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्तों का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी कराना बहुत जरूरी है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं की है, तो जल्द से जल्द करा लीजिए। केवाईसी कराने के लिए आप अपने नजीदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम किसान मोबाइल ऐप (PM Kisan Mobile App) लॉन्च किया है। इसमें 'फेस ऑथेंटिकेशन फीचर' दिया गया है। इसके माध्यम से दूरदराज इलाकों के किसान अब घर बैठे ही बिना ओटीपी (OTP) या फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी कर सकते हैं।
ऐसे करें ई-केवाईसी
ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। आप पीएम किसान पोर्टल, ई-मित्र या सीएससी पर जाकर केवाईसी करा सकते हैं। इसके साथ ही आप पीएम किसान जीओआई मोबाईल एप से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। 30 सितम्बर, 2023 तक ई-केवाईसी करना जरूरी है। अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाला कोई भी 30 सितंबर 2023 तक अपना ई-केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं करता है, तो आगामी किस्त से वंचित रह सकता है।
PM Kisan Yojana: इन किसानों से पैसे वापस ले रही है सरकार, जानिए क्या है वजह
योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन
अगर आप अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप कॉमन सर्विस सेंटर से अपना आवेदन करा सकते हैं। इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के दस्तावेज की जरूरत होती है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से यह जल्द ही हो जाती है।
Business Idea: इस बिजनेस से हर महीने होगी बंपर कमाई, मदद देती है सरकार, जानिए कैसे करें शुरू