फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किन किसानों की अटकेगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Sun, 20 Sep 2026 03:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 20 Sep 2026 03:59 PM IST
सार

Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अगले महीने आने की संभावना है, ऐसे में किसान भाइयों को योजना से जुड़े कुछ काम अभी निपटा लेना चाहिए। अगर किसी भी किसान भाई का ई-केवाईसी अधूरा रहा, ये लैंड सीडिंग 'Yes' नहीं हुआ तो उनका किस्त रुक सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Which Farmers Might Miss Their 24th Installment? Key Rules Explained
पीएम किसान योजना - फोटो : AI

PM Kisan Yojana 24th Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत बड़ा आर्थिक सहारा है। इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों के बैंक खातों में हर साल छह हजार रुपये की राशि भेजती है, जो दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। 



जैसे-जैसे अगली किस्त आने का समय नजदीक आ रहा है, कई किसानों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इस बार उनका पैसा आएगा या नहीं। बता दें कि कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण कई किसानों की किस्तें बीच में ही अटक जाती हैं। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है।

PM Kisan Yojana: Which Farmers Might Miss Their 24th Installment? Key Rules Explained
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

ई-केवाईसी का अधूरा होना

  • योजना का पैसा समय पर मिलने में सबसे बड़ी बाधा ई-केवाईसी का अधूरा होना है।
  • सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनकी आने वाली किस्तें रोक दी जाएंगी।
  • इसे पूरा करने के लिए किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जा सकते हैं या मोबाइल एप की मदद से घर बैठे ओटीपी के जरिए भी इसे पूरा कर सकते हैं।
  • यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अगली किस्त का रास्ता साफ होता है।
PM Kisan Yojana: Which Farmers Might Miss Their 24th Installment? Key Rules Explained
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

जमीन का भौतिक सत्यापन और रिकॉर्ड

  • कई बार किसानों की जमीन के दस्तावेजों में गड़बड़ी या नाम में मिसमैच होने के कारण भी पैसे अटक जाते हैं।
  • सरकार और कृषि विभाग समय-समय पर भूमि का भौतिक सत्यापन करवाते हैं।
  • अगर आपके खसरा या खतौनी में कोई पुराना पेंच फंसा है या दस्तावेज अपडेट नहीं हैं, तो सिस्टम आपके खाते में पैसे भेजने से रोक देता है। इसलिए समय रहते अपने भू-अभिलेखों की जांच जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Which Farmers Might Miss Their 24th Installment? Key Rules Explained
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
बैंक खाते से आधार और एनपीसीआई लिंक न होना
  • किसानों को मिलने वाली यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • इसके लिए बेहद जरूरी है कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा हो और उसमें एनपीसीआई मैपिंग एक्टिव हो।
  • अगर बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प चालू नहीं है, तो सरकार की तरफ से भेजा गया पैसा बैंक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता और वह वापस लौट जाता है। इसलिए अपने बैंक जाकर खाते की स्थिति जरूर चेक करवाएं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Which Farmers Might Miss Their 24th Installment? Key Rules Explained
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
स्टेटस चेक करने का सही तरीका
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में पहुंचे, तो आपको समय-समय पर (https://pmkisan.gov.in/) अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करते रहना चाहिए।
  • आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'नो योर स्टेट्स' विकल्प के जरिए अपनी स्थिति देख सकते हैं।
  • अगर फॉर्म में कोई गलती दिखती है, तो उसे तुरंत अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या सीएससी सेंटर पर जाकर ठीक करवा लें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed