फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 अक्तूबर 2026 से बदल जाएगा गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य

Sun, 20 Sep 2026 07:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 20 Sep 2026 07:50 PM IST
सार

New LPG Cylinder Booking Rules October 1st: एलपीजी सिलिंडर के नियम में बदलाव हुआ है जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए, वरना आपके सिलिंडर पर सब्सिडी रुक सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
New LPG Cylinder Booking Rules Effective October 1 Biometric Aadhaar Authentication Mandatory for Subsidy
एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी नए नियम 2026 - फोटो : AI

LPG Subsidy Biometric Aadhaar Authentication: सरकार ने एलपीजी रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्तूबर 2026 से बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा बड़ा नया नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत अब सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करवाना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है।



सरकार का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गैस सब्सिडी की राशि सिर्फ असली और जरूरतमंद परिवारों के बैंक खाते में ही पहुंचे। जिन उपभोक्ताओं ने यह सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें बिना किसी रुकावट के सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलता रहेगा। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस नए नियम का आम जनता पर क्या असर पड़ेगा।

New LPG Cylinder Booking Rules Effective October 1 Biometric Aadhaar Authentication Mandatory for Subsidy
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण क्यों बनाया गया अनिवार्य? - फोटो : फ्रीपिक

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण क्यों बनाया गया अनिवार्य?

  • रसोई गैस सब्सिडी में होने वाली गड़बड़ी और फर्जी खातों को रोकने के लिए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।
  • बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया से यह पक्का हो जाता है कि सिलेंडर का इस्तेमाल वही व्यक्ति कर रहा है जिसके नाम पर कनेक्शन है।
  • इससे पात्र परिवारों को उनका पूरा हक बिना किसी परेशानी के मिलता रहेगा।
New LPG Cylinder Booking Rules Effective October 1 Biometric Aadhaar Authentication Mandatory for Subsidy
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

जो ऑथेंटिकेशन नहीं कराएंगे उनके लिए क्या हैं नियम?

  • अगर कोई उपभोक्ता बायोमेट्रिक सत्यापन कराने से इनकार करता है या यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता, तो उसे सब्सिडी का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
  • ऐसे ग्राहकों को बिना सब्सिडी के बाजार दर पर ही सिलेंडर खरीदना होगा।
  • इसके अलावा वे बाजार मूल्य पर छोटे 5 या 10 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का विकल्प भी चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
New LPG Cylinder Booking Rules Effective October 1 Biometric Aadhaar Authentication Mandatory for Subsidy
जो ऑथेंटिकेशन नहीं कराएंगे उनके लिए क्या हैं नियम? - फोटो : Adobe Stock

कैसे और कहां पूरी करें यह आसान प्रक्रिया?

  • इस बायोमेट्रिक प्रक्रिया को पूरा करना बेहद आसान और सुविधाजनक है।
  • ग्राहक इसे अपने तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के आधिकारिक मोबाइल एप के जरिए खुद घर बैठे कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप अपनी गैस एजेंसी के दफ्तर जाकर या सिलेंडर डिलीवरी के समय डिलीवरी बॉय की बायोमेट्रिक मशीन पर भी यह सत्यापन करा सकते हैं।
विज्ञापन
New LPG Cylinder Booking Rules Effective October 1 Biometric Aadhaar Authentication Mandatory for Subsidy
आम जनता को दी गई पूरी तरह से राहत - फोटो : Adobe Stock

आम जनता को दी गई पूरी तरह से राहत

  • सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस नए नियम से आम और वास्तविक गैस ग्राहकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त और सरल है।
  • 1 अक्तूबर 2026 से पहले इसे पूरा करके आप बिना किसी रुकावट के लगातार अपने एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed