फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन फुल एसी है या फिर नॉन-एसी भी? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Sun, 20 Sep 2026 12:39 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 20 Sep 2026 12:39 PM IST
सार

Vande Bharat Sleeper Train Features India: वंदे भारत स्लीपर को लेकर लोगों के मन काफी क्रेज है, मगर कुछ स्लीपर नाम वजह से कंफ्यूज रहते हैं कि उसमें नॉन एसी वाली स्लीपर बोगी भी होगी। मगर आपको बता दें कि वंदे भारत पूरी तरह से एसी बोगी वाली ट्रेन है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Does Vande Bharat Sleeper Train Have Non-AC Sleeper Coaches? Clear All Confusion
वंदे भारत स्लीपर नॉन एसी कोच - फोटो : AI

Does Vande Bharat Sleeper Have Non AC Coach: भारतीय रेलवे की नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। यह ट्रेन लंबी दूरी का सफर आरामदायक और कम समय में पूरा करने के लिए बनाई जा रही है। मगर कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या इसमें सामान्य ट्रेनों की तरह बिना एसी वाली स्लीपर बोगी भी होगी?



इस बात को लेकर कई यात्रियों में भ्रम बना हुआ है, कुछ लोग इसके नाम स्लीपर होने की वजह से ये समझ रहे हैं कि इसमें नॉन एसी स्लीपर बोगी भी होगी। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि रेलवे ने इस ट्रेन में डिब्बों की क्या व्यवस्था की है।

Does Vande Bharat Sleeper Train Have Non-AC Sleeper Coaches? Clear All Confusion
Vande Bharat - फोटो : Vande Bharat

पूरी ट्रेन होगी पूरी तरह वातानुकूलित

  • रेलवे के स्पष्ट नियमों के अनुसार वंदे भारत स्लीपर एक पूरी तरह से एयर-कंडीशनर प्रीमियम ट्रेन है।
  • इसमें कोई भी नॉन-एसी या सामान्य स्लीपर डिब्बा नहीं होगा। 
  • इस ट्रेन को प्रीमियम और हाई-स्पीड यात्रा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसलिए इसके सभी डिब्बे पूरी तरह से एसी ही रहेंगे।
Does Vande Bharat Sleeper Train Have Non-AC Sleeper Coaches? Clear All Confusion
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

जानें कौन-कौन सी क्लास होंगी शामिल

  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन मुख्य श्रेणियां रखी गई हैं।
  • इसमें थर्ड एसी (AC 3-Tier), सेकंड एसी (AC 2-Tier) और फर्स्ट एसी (AC 1st Class) के कोच शामिल होंगे।
  • इसमें किसी भी तरह की बिना एसी वाली साधारण स्लीपर या जनरल बोगी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Does Vande Bharat Sleeper Train Have Non-AC Sleeper Coaches? Clear All Confusion
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

नॉन-एसी के लिए रेलवे का दूसरा प्लान

  • जो यात्री कम बजट में बिना एसी के सफर करना चाहते हैं, उनके लिए रेलवे ने 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेन शुरू की है।
  • यह ट्रेन पूरी तरह से नॉन-एसी है जिसमें स्लीपर और जनरल कोच दिए गए हैं।
  • इसलिए वंदे भारत को सिर्फ एसी यात्रियों के लिए ही सीमित रखा गया है।
विज्ञापन
Does Vande Bharat Sleeper Train Have Non-AC Sleeper Coaches? Clear All Confusion
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : AdobeStock
आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं डिब्बे
  • वंदे भारत स्लीपर के सभी एसी कोचों में ऑटोमैटिक दरवाजे, गद्देदार सीटें, सेंसर वाले नल, साउंडप्रूफ बोगियां और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
  • अगर आप बिना एसी वाली स्लीपर बोगी की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपको इस ट्रेन में केवल एसी की सुविधा ही मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed