फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त का लेना है लाभ, तो किसान आज ही करवाएं ये तीन काम

Mon, 10 Apr 2023 09:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 10 Apr 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: land verification e kyc and aadhaar card linking full process
किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंदों और गरीब वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में इन योजनाओं के जरिए लाखों-करोड़ों लोगों को मदद मिल रही है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। 13 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको 14वीं किस्त का लाभ मिले तो पहले कुछ काम करने होंगे जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इन कामों के बारे में जानते हैं...

PM Kisan Yojana: land verification e kyc and aadhaar card linking full process
किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम करवाना जरूरी है? - फोटो : Istock

14वीं किस्त कब आ सकती है?

  • 13 किस्त जारी होने के बाद अब योजना से जुड़े लाभार्थियों को 14वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मई महीने में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार सभी को है।
PM Kisan Yojana: land verification e kyc and aadhaar card linking full process
किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock

किस्त पाने के लिए ये तीन काम करवाना जरूरी:-

नंबर 1

  • 14वीं किस्त का लाभ आपको मिल सके इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर आपने ये अब तक नहीं करवाई है, तो आज ही करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर या फिर किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: land verification e kyc and aadhaar card linking full process
किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम करवाना जरूरी है? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

नंबर 2

  • आप चाहते हैं कि आपको 14वीं किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो। अगर ऐसा नहीं है, तो आप आज ही इस काम को करवा लें। वरना इसके काम के न होने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: land verification e kyc and aadhaar card linking full process
किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • योजना के अंतर्गत मिलने वाली 14वीं किस्त का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है या किसी कारण आप इसे नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed