फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ा अपडेट! जरूर करवा लें ये एक काम, वरना अटक सकती है किस्त

Fri, 10 Feb 2023 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Feb 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Important Update for Farmers Must Do This Task Otherwise Installment May Get Stuck
किस कारण से किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसमें जहां एक तरह राज्य सरकारों की कई तरह की योजनाएं शामिल हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई ऐसी योजनाओं को चला रही है जो लोगों को मदद पहुंचा रही हैं। जैसे- केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। वहीं, इस बार बारी 13वीं किस्त की है, जो जल्द किसानों को मिल सकती है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि एक काम जरूर करवा लें। वरना आप किस्त से वंचित भी रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये क्या काम है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Important Update for Farmers Must Do This Task Otherwise Installment May Get Stuck
किस कारण से किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : Istock

कब आ सकती है 13वीं किस्त?

  • 13वीं किस्त का इंतजार योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को बेसब्री से है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी महीने में ही लोगों को 13वीं किस्त मिल सकती है।
PM Kisan Yojana Important Update for Farmers Must Do This Task Otherwise Installment May Get Stuck
किस कारण से किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

जरूर करवा लें ये एक काम

  • दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Important Update for Farmers Must Do This Task Otherwise Installment May Get Stuck
किस कारण से किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : Istock
  • आंकड़ों की मानें तो मौजूदा समय में अब भी लाखों की संख्या में किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है। ऐसे में ये काम बाकी होने की वजह से आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसलिए आप इस काम को तुरंत करवा लें। 
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Important Update for Farmers Must Do This Task Otherwise Installment May Get Stuck
किस कारण से किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

ई-केवाईसी भी जरूरी

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ई-केवाईसी भी करवाना जरूरी है। नियमो के मुताबिक, अगर कोई लाभार्थी इसे नहीं करवाता है, तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। इसलिए आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed