PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं की मदद से सरकारें किसानों को कई तरह का फायदा पहुंचा रही है। इन योजनाओं से किसानों की आर्थिक हालत में सुधार हो रहा है। इन योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि योजना शामिल है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है।
PM Kisan Yojana: आप भी हर साल पाना चाहते हैं 6 हजार रुपये, तो इस स्कीम में तुरंत करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आपको आवेदन करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को अपने डिवाइस में खोलना है। यहां पर आप New Farmer Registration के विकल्प का चयन करें।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। यहां पर पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करें। यह करने के बाद इमेज कोड फिल करके ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है।
Year Ender 2023: भारत सरकार ने इस साल शुरू की ये तीन बेहतरीन योजनाएं, जानिए डिटेल्स
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। नेक्स्ट स्टेप पर आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे भी दर्ज करना होगा। यह करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
New Year 2024: नए साल पर IRCTC के साथ करिए रामेश्वरम, कन्याकुमारी समेत इन जगहों की सैर, मिल रही ये सुविधाएं
यहां पर आपको पूछी गई जरूरी डिटेल्स को भरकर जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। इन सभी प्रक्रिया को पूरा करके आप आसानी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं।