फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: खाते में जल्द आ सकते हैं 2 हजार रुपये, किसान तुरंत पूरे करवा लें ये 3 काम

Mon, 23 Sep 2024 12:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Sep 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana farmers to do these 3 tasks to get 2000 rupees of 18th Kist
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala

18th Kist Of PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप देखेंगे तो नजर आता है कि देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका सीधा लाभ पात्र किसानों को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आवेदन करना होता है। वहीं, जो लोग इस योजना से जुड़े हैं उन्हें अगली यानी 18वीं किस्त का लाभ जल्द मिल सकता है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आपको कुछ काम करवाने होंगे। अगर आप इन कामों को नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं और 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana farmers to do these 3 tasks to get 2000 rupees of 18th Kist
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Freepik

किसानों को ये 3 काम करवाने जरूरी:-

पहला काम

  • जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उनको सबसे पहले तो अपने भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन करवाना है। अगर कोई किसान जमीन रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन नहीं करवाता है तो उसकी किस्त अटक जाती है। इसलिए आप इस काम को जल्द करवा लें।
PM Kisan Yojana farmers to do these 3 tasks to get 2000 rupees of 18th Kist
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है। आप इसे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट से खुद भी कर सकते हैं। जो किसान इस काम नहीं करवाएंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana farmers to do these 3 tasks to get 2000 rupees of 18th Kist
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवा लें। दरअसल, सरकार की तरफ से किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं इसलिए आप आधार को लिंक करवाएं और साथ ही डीबीटी का विकल्प भी चालू करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana farmers to do these 3 tasks to get 2000 rupees of 18th Kist
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब आ सकती है 18वीं किस्त?

  • योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब तक 17 किस्त मिल चुकी हैं और ये किस्त 18 जून 2024 को जारी हुई थी। वहीं, योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 18वीं किस्त का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed