फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किस उम्र तक के किसानों को मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ? जानें क्या कहता है नियम

Fri, 02 May 2025 01:06 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 02 May 2025 01:06 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम-किसान योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। अक्सर किसानों के मन में सवाल आता है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्र की क्या सीमा है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Age Limit Check Who is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi Benefits
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock
loader

PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी और बेहद लोकप्रिय योजना है। इस योजना के तहत देश भर के पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। हर किस्त में 2000 रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। यह योजना किसानों को खेती संबंधी जरूरतों को पूरा करने और उनकी आय बढ़ाने में मदद करती है।

इस योजना का लाभ करोड़ों किसान उठा रहे हैं, और इसके पात्रता नियमों को लेकर अक्सर कई सवाल पूछे जाते हैं। ऐसा ही एक आम सवाल यह है कि क्या इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों की कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित है? यानी, किसान कितनी उम्र तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

PM Kisan Yojana Eligibility Age Limit Check Who is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi Benefits
pm kisan 19 kist farmer - फोटो : Adobe Stock

क्या पीएम किसान योजना में लाभ लेने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अनुसार, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों की कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

PM Kisan Yojana Eligibility Age Limit Check Who is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi Benefits
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

इसका मतलब है कि यदि कोई किसान परिवार इस योजना के लिए पात्र है और सभी निर्धारित मानदंडों को पूरा करता है, तो परिवार के पात्र सदस्य को उम्र की किसी ऊपरी सीमा तक योजना का लाभ मिलता रहेगा।


ये भी पढ़ें- PMVY: अगर आप भी जुड़ते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से तो आपको भी मिल सकता है लोन, जानें कैसे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Age Limit Check Who is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi Benefits
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

यह योजना मुख्य रूप से 'किसान परिवार' को वित्तीय सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है। 'किसान परिवार' में पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं।


ये भी पढ़ें-  PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आ सकती है 20वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Age Limit Check Who is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi Benefits
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock
योजना का लाभ उसी परिवार को मिलता है जिसके नाम पर खेती योग्य भूमि हो और जो योजना के अन्य पात्रता मानदंडों की श्रेणी में आता हो।

ये भी पढ़ें-  Ayushman Card: क्या आपका बना है आयुष्मान कार्ड? अगर नहीं तो जानें क्या बन पाएगा या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed