PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये साल में तीन बार दिए जाते हैं।
इस बार योजना की 23वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जो इस किस्त से वंचित रह गए। ऐसे में जिन किसानों की 23वीं किस्त अटकी है उन्हें ये किस्त कैसे मिलेगी? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। योजना से जुड़े किसान यहां इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना: क्या अटकी हुई 23वीं किस्त अभी भी मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की अटकी हो सकती है किस्त?
- वे किसान जो गलत तरीके से योजना से जुड़े थे यानी अपात्र होने के बाद भी गलत डॉक्यूमेंट लगाकर अगर आपने योजना में आवेदन किया था, तो आपकी पहचान कर आपका आवेदन रद्द कर दिया जाता है
- इसलिए अगर आपने ऐसा किया है तो आपको कभी किस्त नहीं मिलेगी और आपका नाम योजना से काट दिया जाता है
3 of 5
पीएम किसान योजना: क्या अटकी हुई 23वीं किस्त अभी भी मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके अलावा योजना के तहत कुछ जरूरी काम करवाने होते हैं
- इसमें ई-केवाईसी से लेकर भू-सत्यपान और आधार लिंकिंग जैसे जरूरी काम शामिल होते हैं
- अगर आपने ये काम भी नहीं करवाए हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
4 of 5
पीएम किसान योजना: क्या अटकी हुई 23वीं किस्त अभी भी मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या अब नहीं मिलेगी अटकी हुई 23वीं किस्त?
- आपको अटकी हुई किस्त मिल सकती है
- पर इसके लिए पहले आपको ये चेक करना है कि आपकी किस्त अटकने का कारण क्या है
- आप ये अपना स्टेटस चेक कर कर सकते हैं
- आप चाहें तो पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जान सकते हैं
5 of 5
पीएम किसान योजना: क्या अटकी हुई 23वीं किस्त अभी भी मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके बाद जिस काम को न करवाने या किसी डॉक्यूमेंट की वजह से किस्त अटकी है, तो उसे तुरंत पूरा करवाएं
- फिर सभी काम होने पर राज्य सरकार आपका नाम आगे बढ़ा देती है
- इसके बाद सरकार अगली किस्त के साथ आपको अटकी हुई किस्त का लाभ भी दे देती है