PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ दिया जाता है। जो लोग जिस योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ सरकार द्वारा दिए जाते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम मोदी 2 अगस्त को जारी करेंगे 20वीं किस्त, जानें इस बारे में
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के तहत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसकी तारीख अब कृषि मंत्रालय द्वारा बता दी गई है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस बारे में क्या लेटेस्ट अपडेट है।
कब आ रही है 20वीं किस्त?
- दरअसल, कृषि मंत्रालय के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया है जिसमें एक छोटा सा वीडियो कैप्शन के साथ है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "अब और इंतजार नहीं! PM-Kisan की 20वीं किश्त 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से सीधे आपके खाते में पहुंचेगी। मैसेज टोन बजे तो समझिए आपके खाते में किसान सम्मान की धनराशि पहुंच गई है।"
अब और इंतजार नहीं!
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) July 29, 2025
PM-Kisan की 20वीं किश्त 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से सीधे आपके खाते में पहुंचेगी।
मैसेज टोन बजे तो समझिए आपके खाते में किसान सम्मान की धनराशि पहुंच गई है।#AgriGoI #Agriculture #PMKisan #PMKisan20thInstallment @PMOIndia @narendramodi… pic.twitter.com/pgqTLOWNPM
- ऐसे में एक्स पर हुई इस पोस्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस दौरान जो भी किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उनके बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
आधिकारिक पोर्टल पर अभी अपडेट नहीं
- जहां एक तरफ कृषि मंत्रालय के एक्स अकाउंट पर 20वीं किस्त जारी होने की जानकारी दी गई है, तो वहीं दूसरी तरफ पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर भी किस्त जारी होने की जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।
पीएम मोदी जाएंगे वाराणसी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 अगस्त को वाराणसी का दौरा है। जहां पर वे प्रदेश के लोगों को लगभग 1 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। यहीं से पीएम मोदी 20वीं किस्त भी जारी करेंगे और माना जा रहा है कि हर बार की तरह ही वे इस बार भी किसानों से संवाद भी करेंगे।