Ways To Get Rid Of Cockroaches From Home: हम चाहे किराए के घर पर रहते हैं या फिर अपने खुद के घर में, लेकिन इस दौरान हम एक बात का खास ध्यान देते हैं और वो है साफ-सफाई का। हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ रहे और उसमें गंदगी न हो, लेकिन फिर गंदगी हो जाती है जिसके कारण रोजाना सफाई तो करनी ही पड़ती है।
वहीं, शौचालय और कई बार तो किचन में भी कई तरह के कीड़े-मकौड़े आ जाते हैं। जैसे, कॉकरोच से लोग काफी परेशान रहते हैं क्योंकि ये गंदगी फैलाते हैं आदि। ऐसे में अगर आपके घर में भी कॉकरोच हैं तो आप इन्हें जड़ से खत्म कर सकते हैं जिसके लिए आपको कुछ तरीकों का इस्तेमाल करना होता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं जिनसे आप कॉकरोच को घर से भगा सकते हैं। आगे स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
कॉकरोच को भगाने के तरीके।
- फोटो : AdobeStock
इन तरीकों का कर सकते हैं इस्तेमाल:-
पहला तरीका
- आपके घर के बाथरूम या सिंक में कॉकरोच अगर छिपे रहते हैं तो आपको इसमें गर्मी पानी में विनेगर मिलाकर यहां डालना है। ध्यान रहे जितना पानी ले रहे हैं उसका एक चौथाई ही विनेगर लें और इसे पानी में मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को डालने से छिपे हुए कॉकरोच वहां से भाग सकते हैं।
3 of 5
कॉकरोच को भगाने के तरीके।
- फोटो : AdobeStock
दूसरा तरीका
- आपके घर में अगर कॉकरोच हैं तो आप इन्हें भगाने के लिए तेज पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेज पत्ता ऐसी चीज है जिसका अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो इससे कॉकरोच आपके घर से भाग सकते हैं। आपको इसके लिए सबसे पहले कुछ तेज पत्ते लेने हैं।
4 of 5
कॉकरोच को भगाने के तरीके।
- फोटो : AdobeStock
- फिर आपको इन तेज पत्तों को पानी में भिगो देना है। इसके बाद आपको इस तेज पत्ते वाले पानी को कॉकरोचों के ऊपर छिड़क देना है जिससे वो भागने लगेंगे या फिर आप उन जगहों पर भी इस पानी को छिड़क सकते हैं, जहां पर आपको कॉकरोच दिखते हैं।
5 of 5
कॉकरोच को भगाने के तरीके।
- फोटो : AdobeStock
तीसरा तरीका
- कॉकरोच को भगाने में आपकी मदद बेकिंग सोडा और चीनी कर सकती है। आपको करना ये है कि सबसे पहले बेकिंग सोडा लेना है और फिर थोड़ी चीनी लेनी है। इसके बाद इन दोनों को मिला लें और इस तैयार किए हुए मिश्रण को वहां-वहां छिड़के जहां कॉकरोच दिखाई देते हैं।