फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी की तारीख, इस दिन खाते में आएगी 16वीं किस्त

Thu, 22 Feb 2024 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 Feb 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 16th installment release date
किसानों को इस दिन मिलेगी 16वीं किस्त। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi 16th Installment Date: देश में किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है, जिसके तहत पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इसमें सालाना किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। किसानों को अब तक 15 किस्त का लाभ मिल चुका है और इस बार 16 वीं किस्त जारी होनी है। वहीं, अब किसानों के लिए खुशखबरी सामने आई है क्योंकि सरकार ने 16वीं किस्त जारी होने की तारीख जारी कर दी है। तो चलिए जानते हैं कब आ सकती है 16वीं किस्त...

PM Kisan Yojana 16th installment release date
किसानों को इस दिन मिलेगी 16वीं किस्त। - फोटो : istock

इस दिन आएगी 16वीं किस्त

  • दरअसल, केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर 16वीं किस्त जारी होने का तारीख बता दी है। इसके मुताबिक, 28 फरवरी 2024 के दिन किस्त जारी होगी यानी 6 दिन बाद लाभार्थियों के बैंक खाते में 16वीं किस्त के रूप में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे।
PM Kisan Yojana 16th installment release date
किसानों को इस दिन मिलेगी 16वीं किस्त। - फोटो : PTI and Istock
  • किस्त की रकम पात्र किसानों के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। जहां आखिरी किस्त और इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही जारी की थी। वहीं, योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस बार भी पीएम मोदी खुद ही किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 16th installment release date
किसानों को इस दिन मिलेगी 16वीं किस्त। - फोटो : istock

ऐसे कर पाएंगे चेक:-

  • जब 16वीं किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, तो आपको एक मैसेज प्राप्त होगा। ये मैसेज बैंक की तरफ से या सरकार की तरफ से हो सकता है, जिसमें जानकारी दी जाती है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आ चुके हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 16th installment release date
किसानों को इस दिन मिलेगी 16वीं किस्त। - फोटो : istock
  • वहीं, अगर किसी कारण आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त प्राप्त होने का मैसेज न आए, तो आप अपने नजदीकी बैंक जाकर अपनी पासबुक में एंट्री करवाकर जान सकते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed