फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जल्द आ सकती है 13वीं किस्त, किसान आज ही निपटा लें ये दो जरूरी काम

Mon, 05 Dec 2022 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Dec 2022 10:32 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment release date these are 2 reasons of stuck 13th installment of PM Kisan Yojana
13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Istock

13th Installment Of PM Kisan Yojana: शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों में रहने वाले गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, आवास, रोजगार, शिक्षा जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं राज्य और केंद्र सरकार दोनों की तरफ से चलाई जाती है। किसानों के लिए भी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। अब तक 12 किस्त जारी हो चुकी हैं, और सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन अगर आप इस किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके लिए दो काम करवाने जरूरी है अगर आपने ये अब तक नहीं करवाएं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दो काम नहीं करवाएं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 13th Installment release date these are 2 reasons of stuck 13th installment of PM Kisan Yojana
13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Istock

पहले जान लें कब आ सकती है किस्त

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक किसानों के बैंक खाते में 12 किस्त पहुंच चुकी है, और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर यानी इसी महीने के आखिर में किस्त आ सकती है।
PM Kisan Yojana 13th Installment release date these are 2 reasons of stuck 13th installment of PM Kisan Yojana
13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock

जरूर निपटा लें ये दो काम:-

पहला काम

  • आप अगर चाहते हैं कि आपको मिलने वाली 13वीं किस्त न अटके, तो इसके लिए आपको तुरंत ई-केवाईसी करवानी होगी। सरकार की तरफ से प्रत्येक लाभार्थी को ये करवानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment release date these are 2 reasons of stuck 13th installment of PM Kisan Yojana
13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
  • पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक, आप अधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment release date these are 2 reasons of stuck 13th installment of PM Kisan Yojana
13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। अगर आपने ये अब तक नहीं करवाया है, तो तुरंत करवा लें वरना किस्त अटक सकती है। सरकार ने ये फर्जीवाड़े को और गलत तरीके से लाभ लेने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed