फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: क्या आपके बाथरूम के नल में भी लग गया है जंग? तो काम आ सकते हैं ये तरीके

Mon, 13 Feb 2023 09:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Feb 2023 09:18 AM IST
विज्ञापन
How to Remove Rust from Bathroom Taps Know Easy and Simple Celaning Tips and Tricks
बाथरूम के नल पर लगे जंग को कैसे हटा सकते हैं? - फोटो : iStock

Hacks: आप अगर देखेंगे तो आमतौर पर लोग सबसे ज्यादा परेशान चीजों पर लगने वाले जंग से नजर आते हैं, क्योंकि कई चीजों पर जंग काफी तेजी से लग जाता है। इनमें खासतौर पर लोहे की चीजें शामिल होती हैं। इसी तरह घर के नलों पर भी काफी तेजी से जंग लग जाती है और इस जंग के लगने का कारण इन पर हर वक्त पानी पड़ना होता है। यही नहीं, कई जगह का पानी तो इतना खारा होता है कि वो बाथरुम के नलों को खराब कर देता है। इसलिए कई बार तो लोग इन नलों को बदल देते हैं पर हर बार ऐसा करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी बाथरूम के नलों पर जंग लगने से परेशान हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ तरीके ऐसे हैं जिनकी मदद से नलों पर लगे जंग को छुटाया जा सकता है। तो चलिए बिना देर किए इन तरीकों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Remove Rust from Bathroom Taps Know Easy and Simple Celaning Tips and Tricks
बाथरूम के नल पर लगे जंग को कैसे हटा सकते हैं? - फोटो : pixabay

जंग हटाने के लिए ये तरीके आ सकते हैं काम:-

बेकिंग सोडा और सिरका

  • बाथरूम के नल से जंग हटाने में आपकी मदद बेकिंग सोडा और सिरका कर सकते हैं। इसके लिए पहले तो आपको इन दोनों को मिला लेना है और फिर एक मिश्रण तैयार कर लेना है। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से जंग पर लगाएं और रगड़ लें। इससे जंग हट सकता है।
How to Remove Rust from Bathroom Taps Know Easy and Simple Celaning Tips and Tricks
बाथरूम के नल पर लगे जंग को कैसे हटा सकते हैं? - फोटो : Istock

नींबू और गर्म पानी

  • अगर आपके घर में लगे पानी के नल पर जंग लग गया है, तो आप नींबू और गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको पहले नींबू और गर्म पानी के मिश्रण को नल पर लगाना है और थोड़ी देर के लिए छोड़ना है। इसके बाद ब्रथ से इसे रगड़ लें और आप देखेंगे कि ये जंग काफी हद तक छूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Remove Rust from Bathroom Taps Know Easy and Simple Celaning Tips and Tricks
बाथरूम के नल पर लगे जंग को कैसे हटा सकते हैं? - फोटो : Pixabay

बेकिंग सोडा

  • बाथरूम के नल से जंग हटाने में आपकी मदद अकेला बेकिंग सोडा भी कर सकता है। बस थोड़ा सा नींबू भी ले लेंगे, तो जंग निकालने में आसानी हो जाएगी। इसके लिए आपको पहले लगभग 3 चम्मच बेकिंग सोड़ा और दो चम्मच नींबू के रस को पानी की मदद से मिला लेना है और फिर एक घोल तैयार कर लें।
विज्ञापन
How to Remove Rust from Bathroom Taps Know Easy and Simple Celaning Tips and Tricks
बाथरूम के नल पर लगे जंग को कैसे हटा सकते हैं? - फोटो : iStock
  • इसके बाद आपको करना ये है कि इस तैयार किए हुए मिश्रण को जंग वाली जगह पर लगाना है और लगभग 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर 10 मिनट बाद आपको अच्छे से रगड़कर नल को साफ कर लेना है। ऐसा करके आप नल का जंग निकाल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed