PM Kisan Yojana 16th Installment Release Date: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उससे जुड़कर लाभ ले सकते हैं। स्वास्थ्य, बीमा, आवास, पेंशन जैसी कई अन्य योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी तरह किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चल रही है। इसमें पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसकी तारीख हर कोई जानना चाहता है। तो चलिए जानते हैं कि 16वीं किस्त कब तक रिलीज हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"65978c81723a1dec96001fb7","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-when-can-the-16th-installment-of-be-released-2024-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसानों को कब मिल सकती है 16वीं किस्त, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसानों को कब मिल सकती है 16वीं किस्त, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
Fri, 05 Jan 2024 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
16वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
ये काम करवा लें:-
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन के काम को जल्द से जल्द निपटा लें। अगर किसी कारण ये काम रह जाता है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
16वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
- 16वीं किस्त उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगी, जो ई-केवाईसी करवा चुके होंगे। नियमों के तहत योजना से जुड़े लाभार्थियों को ये काम करवाना अनिवार्य है। इसलिए अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर, बैंक जाकर या नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
16वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
16वीं किस्त कब आ सकती है?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थियों को 15 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। जहां पर लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा पात्र किसानों को ये लाभ मिला था। वहीं, अब सभी को 16वीं किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
16वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
- बात अगर 16वीं किस्त की रिलीज होने की तारीख की करें, तो इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा तो अभी नहीं हुई है। पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी-मार्च महीने में 16वीं किस्त जारी हो सकती है, जिसमें लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, जैसा कि 15वीं किस्त बीती 15 नवंबर को जारी हुई थी। ऐसे में चार महीने का समय मार्च में पूरा होगा। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च में ये किस्त जारी हो सकती है।