PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें पेंशन, आवास, राशन, शिक्षा देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाता है। अब तक 12 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में अगर आपकी किस्त के पैसे भी अटके हुए हैं, तो आपको कुछ काम करने होंगे जिनके जरिए आपको अटकी हुई किस्त मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: अगर आपको भी नहीं मिली है 12वीं किस्त तो आप तुरंत करें ये काम, 30 नवंबर तक मिलते रहेंगे पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन